Coronavirus India Updates: भारत समेत दुनिया भर के 190 से ज्यादा देश कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण से प्रभावित हैं, लेकिन भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने हर रिकॉर्ड तोड़ दिया है. गुरुवार को भारत में एक दिन में 3 लाख से ज्यादा केस सामने आए हैं, जो एक दिन में दर्ज होने वाले मामलों में दुनिया में किसी भी देश से ज्यादा हैं.
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,14,835 नए COVID-19 केस दर्ज किए गए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 59 लाख पार कर 1,59,30,965 हो गई है. पिछले एक दिन में 2,104 मरीज़ों की मौत हुई, और यह भी एक दिन में कोरोनावायरस से हुई अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है. देश में कोरोना से जान गंवाने वालों की कुल तादाद 1,84,657 हो गई है.