समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि पार्टी के नेता और कार्यकर्ता दो माह में दो करोड़ पीडीए परिवारों से सम्पर्क करेंगे और उनसे सामाजिक न्याय तथा आरक्षण के बारे में चर्चा करेंगे. पार्टी द्वारा जारी एक बयान में अखिलेश के हवाले से कहा गया कि इन परिवारों के सामने आर्थिक तथा सामाजिक गैरबराबरी और इसके दुष्प्रभावों का भी खुलासा किया जाएगा.
पीडीए यादव द्वारा 'पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक' (पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक) के लिए गढ़ा गया शब्द है, जिसका इस्तेमाल सपा आगामी लोकसभा चुनाव में प्रमुखता से कर रही है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यादव ने कहा,‘‘ बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने पीड़ित-शोषित और वंचित समाज को सम्मान से जीने की राह दिखाई जबकि डॉ राममनोहर लोहिया ने अवसर की समानता के सिद्धांत से सामाजिक क्रांति की आधारशिला रखी. फिर भी भारत जैसी सामाजिक असमानता और भेदभाव आज भी कहीं और नहीं है. समाजवादी विचारधारा में पीडीए के माध्यम से शोषित पीड़ित वर्ग को आशा और विश्वास की नई किरण दिखाई दी है.''
उन्होंने कहा ,‘‘भाजपा राज में यथास्थितिवाद को बढ़ावा मिला है और खासकर महिलाओं, दलितों एवं अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ा है. उन्हें कदम-कदम पर अपमानित किया जाता है. इस समाज के आत्मसम्मान की लड़ाई समाजवादी पार्टी लड़ती आई है ,आगे भी लड़ेगी.''
यादव ने भाजपा सरकार पर लोकतांत्रिक मूल्यों का बहुत उपहास करने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसके शासन में पूंजी घराने फल-फूल रहे है जबकि गरीब जनता की आवाज उठाना अपराध हो गया है, ऐसे में देश का विकास सभी वर्गों के समानुपातिक भागीदारी से ही संभव है.
सपा प्रमुख ने कहा कि जातीय जनगणना से यह लक्ष्य प्राप्त हो सकता है क्योंकि जब हरेक को अपनी संख्या के आधार पर हक और सम्मान मिलेगा तभी वास्तविक सामाजिक न्याय की स्थापना हो सकेगी.
उन्होंने कहा कि भाजपा मूलतः सामाजिक न्याय के विरूद्ध है, इसीलिए वह पिछड़ों, दलितों के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश कर रही है. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इनके वोट तो लेती है पर उन्हें अधिकार नहीं देना चाहती है.
उन्होंने कहा कि इनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए पीडीए की एकजुटता से समाजवादी पार्टी- इंडिया गठबंधन पूरी ताकत से इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को केन्द्र की सत्ता को हटाने जा रहा है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं