विज्ञापन

संसद सत्र के आखिरी हफ्ते लिए कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, सभी सांसदो से उपस्थित रहने को कहा गया

संसद में चल रहे मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को भी व्हिप जारी करने को लेकर गुजारिश किया है.

संसद सत्र के आखिरी हफ्ते लिए कांग्रेस ने जारी किया व्हिप, सभी सांसदो से उपस्थित रहने को कहा गया
कांग्रेस अन्य विपक्षी दलों से भी व्हिप जारी करने की गुजारिश की है. (File Photo)
  • कांग्रेस ने संसद सत्र के आखिरी हफ्ते के लिए व्हिप जारी कर सभी सांसदों को सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया.
  • लोकसभा में आज 'माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट संशोधन बिल 2026' पास हुआ.
  • अब सदन सोमवार सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगा.
नई दिल्ली:

संसद में चल रहे मॉनसून सत्र के आखिरी हफ्ते के लिए कांग्रेस ने व्हिप जारी किया है. लोकसभा और राज्यसभा के सदस्यों को सदन में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं. कांग्रेस ने अन्य विपक्षी दलों को भी व्हिप जारी करने को लेकर गुजारिश किया है. मानसून सत्र में अब सिर्फ एक हफ्ता और बचा है. इस आखिरी हफ्ते में कई अहम विधेयकों पर चर्चा होनी है. ऐसे में कांग्रेस ने अपने सांसदों को निर्देश दिया है कि वे सदन में उपस्थित रहें. कांग्रेस की तरफ से अपने सांसदों के लिए जारी व्हिप में सभी से 10, 11 और 12 अगस्त (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले उपस्थित रहने और कार्यवाही स्थगित होने तक सदन में बने रहने को कहा गया है.

कांग्रेस ने व्हिप में अपने सदस्यों से कहा है, ‘‘10, 11 और 12 अगस्त को 'बहुत महत्वपूर्ण मुद्दों' पर चर्चा होगी. सभी कांग्रेस सांसद सुबह 11 बजे से सदन की कार्यवाही स्थगित होने तक अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें.''

माना जा रहा है कि सरकार अगले सप्ताह विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 पारित कराने के लिए संसद में ला सकती है. संसद का मौजूदा मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हुआ था और यह 13 अगस्त तक प्रस्तावित है.

पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर चंदे की कथित चोरी के विवाद और NEET-UG पेपर लीक के विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर पुलिस की कथित बर्बरता के मुद्दों को लेकर विपक्ष कई बार सरकार को घेरा. 

आज संसद मे ंक्या-क्या हुआ?

संसद में 'माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट (संशोधन) बिल 2026' पास कर दिया गया है. आज यानी 8 अगस्त को लोकसभा ने इसे मंजूरी दी. राज्यसभा ने सोमवार को ही यह बिल पास कर दिया था.

आज दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर, MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने 'माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज डेवलपमेंट एक्ट, 2006' में और संशोधन करने के लिए बिल पेश किया. इस बिल का मकसद पेमेंट में देरी की समस्या को हल करना और विवाद सुलझाने की प्रक्रिया को आसान बनाना है.

ये भी पढ़ें: Parliament Monsoon Session 2026 LIVE Updates: विपक्ष का हंगामा, लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

बिल पास होने के बाद, पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने सदन की कार्यवाही चलाने की कोशिश की और विरोध कर रहे सदस्यों से सदन को चलने देने की अपील की. ​​उन्होंने हंगामे पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि इस तरह का विरोध देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है. सैकिया ने कहा कि बार-बार पोस्टर और बैनर लाना और कार्यवाही में बाधा डालना सही नहीं है क्योंकि इससे सदन का कामकाज प्रभावित होता है.

पीठासीन अधिकारी ने सदस्यों से अपनी सीटों पर वापस जाने और रचनात्मक बातचीत करने की गुजारिश की. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी बात रखने का पूरा मौका दिया जाएगा. उन्होंने दोहराया कि सदन की गरिमा बनाए रखना सभी सदस्यों की जिम्मेदारी है और कार्यवाही सुचारू रूप से चलनी चाहिए.

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष के व्यवहार पर चिंता जताते हुए कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा सत्र के दौरान संसद आते हैं और देर रात तक मौजूद रहते हैं. हंगामा जारी रहने पर, पीठासीन अधिकारी ने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी और अब सदन सोमवार सुबह 11:00 बजे फिर से मिलेगा. इससे पहले, जब सदन सुबह 11 बजे मिला, तो लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत छोड़ो आंदोलन के स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि दी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parliament Session, Congress, Whip, Monsoon Session, Congress MPs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com