विराजपेट / बेंगलुरु: कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार के फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने पर निशाना साधते हुए उनके इस कदम को ‘विश्वासघात' बताया और उनकी अंतरात्मा पर सवाल उठाया. CM सिद्धरमैया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि पिछले साल विधानसभा चुनाव से पहले शेट्टार के कांग्रेस में शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया, जबकि भाजपा ने मई में चुनाव के लिए टिकट नहीं देकर उन्हें अपमानित किया था.
जगदीश शेट्टार बृहस्पतिवार को अपनी पुरानी पार्टी में फिर शामिल हो गए. इस मौके पर उन्होंने भाजपा के साथ अपने लंबे जुड़़ाव का जिक्र किया और कहा कि उनके कई शुभचिंतक चाहते थे कि वह संगठन में वापस आ जाएं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
डीके शिवकुमार ने कहा, 'जगदीश शेट्टार ने मुझसे कहा था कि (बीजेपी द्वारा) उनसे अनुरोध किया जा रहा है और कार्यकर्ताओं को उनसे मिलने के लिए भेजा जा रहा है. मैंने कल सुबह भी उनसे बात की थी. उन्होंने मुझसे कहा था कि वह ऐसा कुछ नहीं करेंगे और (भाजपा में) नहीं जाएंगे, क्योंकि कांग्रेस ने उन्हें राजनीति में एक और जीवन दिया है... लेकिन अब मुझे जानकारी मिली कि वह भाजपा कार्यालय में हैं.''
शिवकुमार ने बेंगलुरु में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस ने शेट्टार को वरिष्ठ नेता मानते हुए उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया.
कांग्रेस नेता ने कहा, 'उन्होंने (शेट्टार) कहा था कि भाजपा अच्छी पार्टी नहीं है, उन्होंने भाजपा के खिलाफ कई बयान दिए थे...कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता पर भरोसा किया था, लेकिन अब आप (मीडिया) दिखा रहे हैं कि उस भरोसे को तोड़ा गया है. मुझे जानकारी मिली है कि उन्होंने (विधान पार्षद पद से) अपना इस्तीफा विधान परिषद के सभापति को भेज दिया है. मुझे नहीं मालूम कि वह चले गए हैं या किसी दबाव में (भाजपा द्वारा) ले जाया गया है....''
शेट्टार के इस बयान पर कि वह राष्ट्रीय हित में फिर से भाजपा में शामिल हुए, शिवकुमार ने सवाल किया, 'क्या उन्हें उस समय राष्ट्रीय हित की जानकारी नहीं थी जब (भाजपा द्वारा) उन्हें टिकट नहीं दिया गया था? क्या उन्हें कांग्रेस और राष्ट्रीय हित के बारे में पता नहीं था, जब कांग्रेस ने उन्हें पांच साल के लिए विधान पार्षद बनाया?”
इस बीच, मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कोडागु जिले के विराजपेट में संवाददाताओं से कहा कि उन्हें इस घटनाक्रम की जानकारी नहीं है, हालांकि उन्होंने जोर दिया कि कांग्रेस ने शेट्टार के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया और उन्होंने आश्वासन दिया था कि वह भाजपा में वापस नहीं जाएंगे.
सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘जगदीश शेट्टार यह कहते हुए कांग्रेस में आए थे कि भाजपा ने उन्हें अपमानित किया और टिकट नहीं दिया, हमने उन्हें टिकट दिया, क्योंकि वह पूर्व मुख्यमंत्री थे. वह विधानसभा चुनाव अपने ही क्षेत्र में हार गए. उसके बाद हमने उन्हें एमएलसी बनाया. इसलिए कांग्रेस पार्टी की ओर से उनके साथ कोई अन्याय या अपमान नहीं हुआ, हमने उनके साथ सम्मानजनक व्यवहार किया.''
शेट्टार पिछले साल 17 अप्रैल को कांग्रेस में शामिल हुए थे. उत्तरी कर्नाटक के प्रमुख लिंगायत नेता शेट्टार का परिवार जनसंघ के दिनों से पार्टी से जुड़ा हुआ है और वह अपने गढ़ कित्तूर कर्नाटक क्षेत्र में एक प्रभावशाली नेता हैं. वह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भी रह चुके हैं.
ये भी पढे़ं:-
कर्नाटक की सियासत से बड़ी हलचल, पिछले साल कांग्रेस में जाने वाले जगदीश शेट्टार की भाजपा में फिर से वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं