विज्ञापन

रामलीला मैदान में बोले अखिलेश- जो यूपी से आए थे, UP से ही जाएंगे; SIR को लेकर योगी पर भी तंज

रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार पर बड़ा हमला किया. उन्होंने कहा कि जो यूपी से आए थे, यूपी से ही जाएंगे.

रामलीला मैदान में बोले अखिलेश- जो यूपी से आए थे, UP से ही जाएंगे; SIR को लेकर योगी पर भी तंज
सपा मुखिया अखिलेश यादव.
NDTV
नई दिल्ली:

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ रामलीला मैदान में आज विपक्ष की 'वोट बचाओ रैली' हो रही है. इस दौरान समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला. अखिलेश ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा लगातार साजिश कर रही है. उन्हें पता है कि जनता के बीच जीत नहीं सकते. इसलिए चुनाव आयोग के जरिए रास्ता निकाला है. 

अखिलेश ने कहा कि बंगाल का चुनाव उन्होंने लूटा है. लाखों की फौज लगाकर और चुनाव से पहले SIR कराके लाखों वोट काट दिए गए. हम हार मानने वाले नहीं है. हमने इनकी चोरी पकड़ी है. 

अखिलेश बोले- वोट चोरी हुई, इसलिए हम सरकार नहीं बना पाए

अखिलेश ने कहा कि 2022 में यूपी में हम लोग सरकार नहीं बना पाए. इसकी वजह यही थी कि इन लोगों ने वोट चोरी किए थे. जब चुनाव आयोग से यही बात कही गई तो उन्होंने मुझे नोटिस दिया था कि आप किस आधार पर कह रहे हैं कि वोट काटे गए हैं.

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस पर हमारे सपा कार्यकर्ताओं ने वो वोट खोजे थे, जो काटे गए थे. ऐसे तमाम वोटर बताए गए, जिनके 2019 में वोट पड़े थे और 2022 में वोट नहीं डाल सके. इसके बाद भी चुनाव आयोग ने कोई एक्शन नहीं लिया. हम लोगों ने एफिडेविट भी दिया, लेकिन चुनाव आयोग पता नहीं कौन सी नींद सो रहा है.

उन्होंने कहा कि हमने सुना है कि जबसे जनता जागी है, तब से कुछ कार्रवाई की है. पहले पीलीभीत में कार्रवाई की है. बंगाल में जो किया है, उसकी शुरुआत रामपुर में हुई. फोर्स लगाकर लोगों को वोट डालने से रोका गया. घरों में जाकर लोगों को धमकाया गया था.

'जो यूपी से आए थे, वो यूपी से जाएंगे'

अखिलेश ने कहा कि यूपी वाले स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई और अच्छे से करते हैं. 27 में यूपी से ऐसी विदाई होगी कि लौट कर नहीं आएंगे.

उन्होंने कहा, जो लोग कभी यूपी से आए थे, वे यूपी से ही जाएंगे. यूपी के लोग स्वागत अच्छा करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं. अभी 2024 में थोड़ी सी विदाई की है. अब विधानसभा में ऐसी विदाई करेंगे कि लौट कर नहीं पाएंगे. 

उन्होंने कहा कि यह राम जी की लीला का मैदान है. सदियों से लोग जानते हैं कि जो पापी हैं, उनका नाश होता है. राम जी के सामने वो पापी बचते नहीं है. रामजी का धन चुराने वालों का सर्वनाश होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlila Maidan, Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Ramlila Maidan Congress Rally, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com