कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की फाइल फोटो.
नई दिल्ली:
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल डील के मुद्दे पर इस बार तुकबंदी की लाइनों से हमला बोला है. उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. राहुल गांधी ने एक मीडिया रिपोर्ट पर ट्वीट किया, जिसमें कहा गया था कि संयुक्त सचिव रैंक के अफसर ने राफेल विमानों की डील पर सवाल खडे़ किए थे, मगर उस अफसर के एतराज को दरकिनार कर डील फाइनल कर दी गई. वहीं बाद में संबंधित अफसर को छुट्टी पर जाना पड़ा. इस पर राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मोदी अंबानी ने खेल कर एचएएल से राफेल छीन लिया और जिस अफसर ने चोरी से रोका, ठगों के सरदार ने उसको ठोका. देखिए ट्वीट

536 करोड़ के विमान को 1600 करोड़ में खरीदा
राहुल गांधी ने कांग्रेस की 'राम पथ गमन यात्रा' में चित्रकूट में गुरुवार को हुई रैली के दौरान राहुल गांधी ने राफेल को लेकर मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला. राफेल सौदे पर राहुल गांधी ने कहा कि PM मोदी ने बदला पुराना कॉन्ट्रैक्ट, HAL से छीनकर अपने दोस्त को डील दी. राहुल गांधी ने कहा कि राफेल डील में बड़ा घोटाला हुआ है और पीएम मोदी ने अंबानी को फायदा पहुंचाया है. राहुल ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश के साथ विश्वासघात किया और विश्वास खोया. आगे राहुल ने कहा कि राफेल डील को लेकर जब मैंने फ्रांस के राष्ट्रपति से बात की तो उन्होंने कहा कि डील में कोई सीक्रेट वाली बात नहीं है, आपकी सरकार बताना चाहे तो वह बता सकती है.
राहुल ने कहा कि 536 करोड़ के जहाज को नरेंद्र मोदी ने 1600 करोड़ में खरीदा. नरेंद्र मोदी अंबानी की जेब में 30 हजार करोड़ रुपये डालना चाहते थे. मैंने पीएम मोदी से चार सवाल पूछा था कि आपने एसएएल से कॉन्ट्रैक्ट छीन कर अनिल अंबानी को क्यों दे दिया. आपने हिंदुस्तान के साथ धोखा क्यों किया. मगर मेरे सवालों का पीएम मोदी ने कोई जवाब नहीं दिया. जब आंख से मिलाकर मैंने नरेंद्र मोदी से बात की तो वह कभी इधर देखे- कभी उधर देखे. लेकिन मेरे आंख से आंख मिलाकर बात नहीं कर पाए.
वीडियो-राफे सौदे पर अब नए सवाल

Add image caption here

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Rahul Gandhi, Rafale, Rahul Gandhi On Rafale Deal, Congress, Narendra Modi