विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2013

कांग्रेस विधायक की सड़क हादसे में मौत

यवतमाल/मुम्बई: यवतमाल से कांग्रेस के वर्तमान विधायक नीलेश देशमुख पर्वेकर की लाड़खेड गांव के नजदीक एक सड़क हादसे में मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। 44 वर्षीय विधायक हादसे के समय कार चला रहे थे। घटना के ब्यौरे की प्रतीक्षा है।

विधायक के साथ जिला परिषद के सदस्य बालासाहेब मंगुलकर भी थे जो बुरी तरह घायल हुए हैं। वह एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने कहा है कि अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

नीलेश को भी इसी अस्पताल लाया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष माणिकराव ठाकरे यवतमाल जाएंगे क्योंकि नीलेश, मुख्यमंत्री के घनिष्ठ सहयोगी थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Previous Article
भारत युद्ध नहीं, डायलॉग और डिप्लोमेसी का समर्थक : BRICS समिट में PM मोदी ने फिर दोहराई शांति की बात
कांग्रेस विधायक की सड़क हादसे में मौत
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Next Article
जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, एक डॉक्टर समेत 6 लोगों की मौत, 5 घायल
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com