विज्ञापन

'आपदाओं का विभाग बन गया है शिक्षा मंत्रालय', राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर अब क्या कह दिया?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने NEET पेपर लीक और CBSE के OSM सिस्टम को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने शिक्षा मंत्रालय को 'आपदाओं का विभाग' बताया.

'आपदाओं का विभाग बन गया है शिक्षा मंत्रालय', राहुल गांधी ने धर्मेंद्र प्रधान पर अब क्या कह दिया?
राहुल गांधी और धर्मेंद्र प्रधान. (फाइल फोटो)
IANS
  • राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE की गलतियों के लिए हमला किया
  • उन्होंने कहा कि CBSE के खराब ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम से 12वीं के छात्रों को कम नंबर मिले हैं
  • राहुल गांधी ने 9वीं के लाखों छात्रों को अचानक नई भाषा सीखने को कहने पर शिक्षकों और पुस्तकों की कमी की बात कही
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बड़ा हमला किया है. NEET-UG 2026 पेपर लीक और CBSE के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम से छात्रों को होने वाली परेशानी को लेकर राहुल गांधी ने हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षा मंत्रालय अब आपदा विभाग बन गया है.

राहुल ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'पहले NEET पेपर लीक, जिससे 22 लाख छात्र प्रभावित हुए. फिर CBSE के 12वीं के छात्रों को एक खराब OSM सिस्टम के कारण उम्मीद से कम नंबर मिले, जिससे कई छात्रों को कॉलेज में दाखिला नहीं मिलेगा. अब CBSE 9वीं के लाखों छात्रों से अचनाक 1 जुलाई से एक नई भाषा सीखने को कह रहा है, जबकि न तो कोई शिक्षक हैं और न ही किताबें.'

उन्होंने आरोप लगाया कि 14 साल के बच्चों को 'अस्थायी' समाधान के तौर पर 6वीं क्लास की किताबें थमा दी गईं. राहुल ने कहा, 'तीन एग्जाम. तीन आयु वर्ग. एक मंत्री. धर्मेंद्र प्रधान जी सिर्फ एक बार फेल नहीं हुए हैं. वे भारत के छात्रों के हर आयु वर्ग को एक साथ फेल कर चुके हैं. हर घोषणा छात्रों को अनिश्चितता के गहरे भंवर में धकेल देती है.'

राहुल ने कहा कि हर बार कोई सजा नहीं मिलती. उन्होंने कहा कि 'शिक्षा मंत्रालय अब आपदाओं का विभाग बन गया है.'

इससे पहले शनिवार को भी राहुल गांधी ने X पर एक पोस्ट कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा था कि धर्मेंद्र प्रधान जी को इस्तीफा देने को कहें और जो दोषी हैं, उन्हें पकड़कर जेल में डाला जाए.

यह भी पढ़ेंः फीस नहीं लेंगे, 15 मिनट ज्यादा देंगे... NEET री-एग्जाम में इस बार क्या बड़े बदलाव?

यह भी पढ़ेंः 'लिख लो यही आएगा...', टीचर ने जो सवाल टिक कराए, 3 मई की परीक्षा में वही छपे मिले; पूरी इनसाइड स्टोरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com