Maharashtra BJP: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राकांपा के शरद पवार के गुट के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ( Eknath Khadse) की चार साल बाद बीजेपी में वापसी तय मानी जा रही है. लोकसभा चुनाव से पहले शरद पवार को बड़ा झटका देने की तैयारी मानी जा रही है. सूत्र बताते हैं कि एकनाथ खडसे BJP में वापसी करेंगे. बीजेपी चाहती है एकनाथ खडसे बिना शर्त बीजेपी में वापसी करें. हालांकि उनकी बहू रक्षा खडसे को BJP ने महाराष्ट्र की रावेर सीट से एक बार फिर प्रत्याशी बनाया है.
एकनाथ खडसे पर मंत्री रहते हुए लगे थे भ्रष्टाचार के आरोप
बता दें कि एकनाथ खडसे पर मंत्री रहते भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, जिसके बाद उन्हें फडणवीस सरकार से इस्तीफा देना पड़ा था. बीजेपी छोड़ते वक्त देवेंद्र फडणवीस पर खडसे ने काफी गंभीर आरोप लगाए थे. जब से चुनाव आयोग ने फैसला लिया कि राकांपा अजित पवार की है वे तभी से लाइमलाइट से दूर चल रहे हैं. बताया जा रहा है कि बीजेपी ने उनके आने को हरी झंडी दिखा दी है, लेकिन अभी घोषणा नहीं की है.
-
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में बोलीं बासिस्ट मोहिनी डे: 'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा
बहू रक्षा खडसे ने दिया था ये बयान
बहू रक्षा खडसे ने भी कहा था कि पिछले कुछ दिनों में कई बड़े लोग बीजेपी में शामिल हुए. हमारी और सबकी इच्छा है कि एकनाथ खड़से बीजेपी में शामिल हों, भले ही एकनाथ खडसे का बीजेपी में आना वरिष्ठ स्तर का फैसला है, लेकिन एकनाथ खड़से के मन में क्या है, ये सब कुछ होने के बाद ही हमारे सामने आएगा.
बीजेपी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाने वाले खडसे की वापसी होगी दिलचस्प
गौरतलब है कि एक बार एकनाथ खडसे भी उनकी बीजेपी में वापसी को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा था कि मुझे बीजेपी ने प्रताड़ित किया है, इसलिए मैं दोबारा बीजेपी में शामिल होने की सोचूंगा भी नहीं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एकनाथ खडसे क्या करते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं