कांग्रेस (Congress) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने कहा है कि 2028 तक देश में हिन्दुओं और मुस्लिमों की आबादी (Hindu-Muslim Population) बराबर हो जाएगी. उन्होंने यह भी कहा कि तब देश की जनसंख्या का स्थिरिकरण भी हो जाएगा. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ये बातें बुधवार (22 सितंबर) को एक सभा में कहीं.
वीडियो में उन्हें यह कहते हुए सुना जा सकता है कि कैसे दोनों समुदायों की आबादी 2028 तक बराबर हो जाएगी. उन्होंने कहा, "हमने हाल ही में एक स्टडी रिपोर्ट पढ़ी है, जो जनगणना के आंकड़ों पर आधारित है. उस रिपोर्ट में कहा गया है कि 1951 के बाद से मुस्लिमों में प्रजनन दर तेजी से गिरी है, जो हिन्दुओं से ज्यादा थी."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
भारत में कभी बहुसंख्यक नहीं बन सकते मुस्लिम : दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेता ने कहा, "रिपोर्ट में बताया गया है कि फिलहाल देश में मुस्लिमों की प्रजनन दर 2.7 फीसदी है, जबकि हिन्दुओं में यह दर 2.3 फीसदी है. इस दर के हिसाब से साल 2028 तक हिन्दुओं और मुस्लिमों की जनसंख्या लगभग बराबर हो जाएगी."
#WATCH | A study shows that since 1951, decline in fertility rate in Muslims has been more than that in Hindus. Today, fertility rate in Muslims is 2.7% & 2.3% in Hindus. By this rate, it will be equal in Hindus & Muslims by 2028: Congress leader Digvijaya Singh (22.09) pic.twitter.com/2AtAtRj2fp
— ANI (@ANI) September 23, 2021
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग कहते हैं कि 10 सालों में मुस्लिम आबादी हिन्दुओं से ज्यादा हो जाएगी, वो झूठ फैला रहे हैं और लोगों को गुमराह कर रहे हैं. दिग्विजय सिंह ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं तो दूसरी तरफ बीजेपी वाले हिन्दुओं को गुमराह कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं