Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) से जुड़े एक ट्वीट को लेकर बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय और कांग्रेस के बीच ठन गई है. कांग्रेस पार्टी ने इस ट्वीट को लेकर अमित मालवीय को खरी-खोटी सुनाते हुए लोगों के समक्ष झूठ परोसने का आरोप लगाया है. पार्टी ने कहा है कि इस झूठे ट्वीट के लिए मालवीय को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए. दरअसल, अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर करते हुए बुधवार को ट्वीट किया था जिसमें लिखा था, "राहुल गांधी के जूते का लेस बांधने के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह घुटने के बल बैठ गए. दंभ से भरा यह नेता, अपना काम खुद करने के बजाय उसकी पीठ थपथपाता नजर आ रहा है. इसी परिपाटी की बात कर रहे थे खरगे जी? कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है."
मालवीय के इस ट्वीट का जवाब देने में कांग्रेस ने देर नहीं लगाई. पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने पलटवार करते हुए मालवीय पर झूठ परोसने का आरोप लगाया. उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "अमित मालवीय, यह है राहुल गांधी जी के जूते का फोटो जिसमें लेस नहीं (laceless) है. " सुप्रिया ने आगे लिखा, "आप एक बार फिर झूठ बोलते हुए पकड़े गए है चूंकि आपको बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीएम मोदी ने रोजाना झूठ बोलने के लिए अधिकृत किया है- आप तीनों को राहुल गांधी से माफी मांगनी चाहिए.झूठ बोलना बंद करिए.."
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Hey fake news peddler @amitmalviya here's a pic of Rahul Gandhi Ji's shoe, which is laceless!!
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) December 21, 2022
You have been caught lying yet again, but since you are authorised by BJP Prez JP Nadda and PM Modi to lie everyday - all 3 of you owe an apology to @RahulGandhi
STOP LYING pic.twitter.com/qCylAXwFZ8
गौरतलब है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज राजस्थान से हरियाणा प्रवेश कर गई है. प्रवेश के बाद नूंह ज़िले के पाटन उदयपुरी में ध्वज हस्तांतरण समारोह हुआ, जहां राहुल गांधी की मौजूदगी में राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर हरियाणा में यात्रा की शुरुआत की. सुबह के समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बावजूद बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं