LPG KYC: सरकार ने देश के करोड़ों घरेलू LPG (रसोई गैस) ग्राहकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने सभी घरेलू गैस उपभोक्ताओं से कहा है कि वे अपनी e-KYC (इलेक्ट्रॉनिक KYC) जल्दी से जल्दी पूरी कर लें. सरकार के अनुसार, e-KYC आधार के बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए की जाती है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस कनेक्शन सही उपभोक्ताओं द्वारा ही इस्तेमाल किया जा रहा हो. फर्जी या गलत इस्तेमाल को रोकना मुख्य उद्देश्य है.
यह भी पढ़ें:- IRCTC TDR Filing Process: ट्रेन लेट है या AC काम नहीं कर रहा है, तो IRCTC से ऐसे पाएं रिफंड
यह सलाह अभी क्यों दी गई है?
हाल ही में कुछ इलाकों में LPG सिलेंडर की उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ी है. मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति प्रभावित हुई है. इसी वजह से सरकार चाहती है कि गैस वितरण प्रक्रिया पारदर्शी और सुचारू बनी रहे.
e-KYC क्यों जरूरी?
सरकार का मानना है कि e-KYC पूरी होने से गैस वितरण में धोखाधड़ी कम होगी, सिस्टम ज्यादा कुशल चलेगा और उपभोक्ताओं को गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी.
e-KYC कैसे पूरा करें?सभी घरेलू #LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) कराना अनिवार्य है।
— Ministry of Petroleum and Natural Gas #MoPNG (@PetroleumMin) March 10, 2026
e-KYC प्रक्रिया निःशुल्क, सरल और सुविधाजनक है।
इसे आप घर बैठे अपने स्मार्टफोन से कुछ ही मिनटों में पूरा कर सकते हैं।
बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) प्रारंभ करने एवं विस्तृत जानकारी के लिए… pic.twitter.com/LIxorWzuBr
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा है कि e-KYC बिल्कुल मुफ्त और बहुत आसान है. आप इसे अपने मोबाइल से घर बैठे कुछ ही मिनटों में कर सकते हैं. इससे उपभोक्ता की पहचान की पुष्टि करना, गैस कनेक्शन से जुड़ी सही जानकारी दर्ज करना, गलत या फर्जी कनेक्शन रोकना आदि. e-KYC करने के लिए अपनी गैस कंपनी का मोबाइल ऐप डाउनलोड करें. ऐप खोलें और लॉगिन करें, फिर e-KYC ऑप्शन चुनें, e-KYC के लिए आपको Aadhaar FaceRD ऐप डाउनलोड करना होगा. इस ऐप की मदद से आपका चेहरे का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाता है. आपकी पहचान सत्यापित हो जाएगी और e-KYC सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी.