कांग्रेस ने शनिवार को झारखंड के राज्यसभा सांसद धीरज साहू से जुड़ी एक शराब कंपनी से भारी मात्रा में नकदी की बरामदगी के बाद उनसे दूरी बना ली. AICC के जनरल कम्युनिकेशन सेक्रेटरी जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा,"भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सांसद धीरज साहू के व्यवसायों से कोई लेना-देना नहीं है. केवल वह ही बता सकते हैं और उन्हें बताना चाहिए कि आयकर अधिकारियों ने कैसे कथित तौर पर उनकी संपत्तियों से इतनी भारी संख्या में नकदी बरामद की है.
आयकर विभाग ने 290 रुपये से अधिक किए जब्त
आयकर विभाग ने 290 रुपये से अधिक जब्त किए हैं. टैक्स चोरी के आरोप में ओडिशा स्थित एक डिस्टिलरी ग्रुप पर सिलसिलेवार छापे के दौरान आयकर विभाग को करोड़ों रुपये नकद मिले है. ओडिशा स्थित शराब बनाने वाली कंपनियों के एक समूह बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ छापे की कार्रवाई छह दिसंबर को शुरू हुई थी.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अब तक की सबसे अधिक नकद राशि बरामद
आयकर विभाग की छापेमारी के बाद अब तक 290 करोड़ रुपये से अधिक नकदी जब्त की जा चुकी है.यह किसी एक समूह और उससे जुड़ी इकाइयों के खिलाफ किसी एजेंसी द्वारा की गई कार्रवाई के साथ जब्त की गई अब तक की सबसे अधिक नकद राशि है.
पीएम मोदी ने साधा निशाना
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स' पर छापेमारी संबंधी खबर शेयर करते हुए लिखा था, ‘‘देशवासी इन नोटों के ढेर को देखें और फिर इनके नेताओं के ईमानदारी के 'भाषणों' को सुनें... जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी, यह मोदी की गारंटी है.''
बीजेपी ने धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग की
बीजेपी ने शनिवार को कहा कि आयकर विभाग की छापेमारी में कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू से जुड़े कुछ परिसरों से नकदी की जब्ती से पता चलता है कि कैसे सबसे पुरानी पार्टी ने पीढ़ी दर पीढ़ी भ्रष्टाचार की परंपरा को जीवित रखा है.वहीं, बीजेपी की झारखंड इकाई के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद की गिरफ्तारी की मांग की है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं