कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) ने भारतीय वायुसेना की बालाकोट में एयर स्ट्राइक (IAF Stirke) को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack) को 'दुर्घटना' बता दिया. मंगलवार को दिग्विजय सिंह ने एक के बाद एक पांच ट्वीट किए, इनमें उन्होंने एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की संख्या और उन पर पीएम मोदी की चुप्पी को लेकर निशाना साधा.
उन्होंने ट्वीट किया, 'हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है. सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित और करीबी रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं. हम उनका सम्मान करते हैं. किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गई. 'Air Strike' के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है, जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है.'
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
हमें हमारी सेना पर उनकी बहादुरी पर गर्व है व सम्पूर्ण विश्वास है। सेना में मैंने मेरे अनेकों परिचित व निकट के रिश्तेदारों को देखा है किस प्रकार वे अपने परिवारों को छोड़ कर हमारी सुरक्षा करते हैं। हम उनका सम्मान करते हैं।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 5, 2019
किन्तु पुलवामा दुर्घटना के बाद हमारी वायु सेना द्वारा की गयी “Air Strike" के बाद कुछ विदेशी मीडिया में संदेह पैदा किया जा रहा है जिससे हमारी भारत सरकार की विश्वसनीयता पर भी प्रश्न चिन्ह लग रहा है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 5, 2019
IAF की बालाकोट स्ट्राइक पर दिग्विजय सिंह ने PM मोदी से पूछा- देश जानना चाहता है कि झूठा कौन है?
इसके अलावा दिग्विजय सिंह ने एयर स्ट्राइक में ढेर हुए आतंकियों की संख्या को लेकर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं 300 आतंकवादी मारे गए, भाजपा अध्यक्ष कहते हैं 250 मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं 400 मारे गये और आपके मंत्री एसएस अहलूवालिया कहते एक भी नहीं मरा. और आप इस विषय में मौन हैं. देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है. मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का. सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मां का है, जिसके लाड़ले की शहादत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है, जिसने अपना पति खोया है. इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?'
प्रधान मंत्री जी आपकी सरकार के कुछ मंत्री कहते हैं ३०० आतंकवादी मारे गये भाजपा अध्यक्ष कहते हैं २५० मारे हैं, योगी आदित्यनाथ कहते हैं ४०० मारे गये और आपके मंत्री SS Ahluwalia कहते एक भी नहीं मरा।और आप इस विषय में मौन हैं। देश जानना चाहता है कि इसमें झूठा कौन है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 5, 2019
आतंकवादी हमलों के लिए जिम्मेदार लोगों को अब घर में घुसकर मारेंगे : पीएम नरेंद्र मोदी
भारतीय वायुसेना की सर्जिकल स्ट्राइक को चुनावी मुद्दा बनाने पर दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया, 'आप, आपके वरिष्ठ नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है. देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है.'
मोदी जी सवाल ना सियासत का है ना सत्ता का। सवाल उन बिलखती बहनों का है जिन्होंने अपने भाई खोए हैं सवाल उस मॉं का है जिसके लाड़ले की शाहदत हुई है और सवाल उस वीरांगना का है जिसने अपना पति खोया है। इनके सवालों का जवाब आप कब देंगे?
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 5, 2019
आप, आपके वरिष्ट नेता व आपकी पार्टी सेना की सफलता को जिस प्रकार से भाजपा केवल अपनी सफलता साबित कर चुनावी मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं वह हमारे देश के सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी और समर्पण का अपमान है। देश का हर नागरिक भारतीय सेना व समस्त सुरक्षा कर्मियों का सम्मान करता है।
— digvijaya singh (@digvijaya_28) March 5, 2019
बालाकोट IAF स्ट्राइक: नवजोत सिंह सिद्धू ने उठाए सवाल, पूछा- आतंकी मारने गए थे या फिर पेड़ उखाड़ने
बता दें, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को गुजरात में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि भारतीय वायुसेना की पीओके में की गई स्ट्राइक में 250 आतंकी मारे गए, वहीं भारतीय सेना और सरकार ने अभी ऐसा कोई आंकड़ा जारी नहीं किया. भारतीय वायुसेना प्रमुख ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारा काम टारगेट हिट करना है, ना कि मरने वालों की गिनती करना. अमित शाह के बयान के बाद मरने वाले आतंकियों की संख्या को लेकर विवाद ज्यादा गहरा गया.
बालाकोट IAF सर्जिकल स्ट्राइक में कितने आतंकी हुए ढेर? अमित शाह ने बताया आंकड़ा
VIDEO- रणनीति: विपक्ष ने उठाए बीजेपी के दावे पर सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं