विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2022

कांग्रेस ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर वे उनका ध्यान देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी की तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं. 

कांग्रेस ने ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस’ के रूप में मनाया  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन
कांग्रेस नेता पंकज डावर ने दर्जनों युवाओं के साथ घंटेश्वर मंदिर के पास धरना दिया. 
गुरुग्राम:

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72वें जन्मदिन को ‘राष्ट्रीय बेरोजगारी दिवस' के रूप में मनाया और पकौड़े तलकर अपनी नाराजगी जताई. देश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और बढ़ती महंगाई के खिलाफ स्थानीय कांग्रेस नेता पंकज डावर ने दर्जनों युवाओं के साथ यहां घंटेश्वर मंदिर के पास धरना दिया. 

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के मौके पर वे उनका ध्यान देश में तेजी से बढ़ रही बेरोजगारी की तरफ खींचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वह ध्यान नहीं दे रहे हैं. 

डावर ने कहा, ‘‘आज देश में बेरोजगारी, महंगाई और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है. जब भी रोजगार की बात आती है, वर्तमान सरकार युवाओं को पकौड़े तलने की सलाह देती है, आज देश में ऐसी स्थिति पैदा हो गई है कि शिक्षित युवा बेरोजगार बैठे हैं और उन्हें वास्तव में पकौड़े तलने के लिए मजबूर किया जा रहा है.''

यह भी पढ़ें - 
-- राउस एवेन्यू कोर्ट ने AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को 4 दिन की ACB कस्टडी में भेजा
-- 
PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जलसंरक्षण संग्रहालय का किया गया उद्घाटन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress, Narendra Modi, Gurugram
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com