विज्ञापन
This Article is From May 07, 2018

CJI पर महाभियोग प्रस्ताव खारिज करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के 2 सांसद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा पर महाभियोग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.

CJI पर महाभियोग प्रस्ताव खारिज करने के फैसले के खिलाफ कांग्रेस के 2 सांसद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट
सीजेआई दीपक मिश्रा (फाइल फोटो)
  • कांग्रेस के दो सांसद ने सुप्रीम कोर्ट में दी याचिका.
  • सभापति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका.
  • वेंकैया नायडू ने प्रस्ताव खारिज कर दिया था.
नई दिल्ली: मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा पर महाभियोग का मामला अब सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सीजेआई के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा के सभापति द्वारा खारिज किये जाने के बाद कांग्रेस के दो राज्यसभा सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा महाभियोग के नोटिस रद्द करने के बाद कांग्रेस सांसदों ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है.

SC के पूर्व जज काटजू ने कहा, ‘मैं 1992 में महाभियोग के कगार पर पहुंच गया था’

याचिका में कहा गया है कि उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा महाभियोग के नोटिस को रद्द करना मनमाना और गैरकानूनी है. याचिका में मांग की गई है कि जजों की एक कमिटी बनाई जाए जो CJI के ऊपर लगे आरोपों की जांच करें. कपिल सिब्बल ने जस्टिस चेलामेशेवर के सामने मेंशन किया कहा कि याचिका को लिस्ट करने को कहा जाए क्योंकि चीफ जस्टिस मामले की सुनवाई नहीं कर सकते.

सभापति कार्यालय डाकघर नहीं संवैधानिक पदाधिकारी है : एम वेंकैया नायडू

जस्टिस चेलामेश्वर ने चीफ जस्टिस के सामने मेंशन करने को कहा है. इस पर जब कपिल ने मना किया तो जस्टिस चेलामेश्वर ने उन्हें कल आने को कहा है.

CJI दीपक मिश्रा के खिलाफ कांग्रेस का महाभियोग नोटिस गलत था : ममता बनर्जी

बता दें कि पंजाब से सांसद प्रताप सिंह बाजवा और गुजरात से सांसद अमी हर्षाड्रे याग्निक ने याचिका दाखिल की है. गौरतलब है कि कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों ने एक साथ मिलकर सीजेआई के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया था, जिसे सभापति वेंकैया नायडू ने खारिज कर दिया था. 

VIDEO: CJI के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव खारिज, SC जाएगी कांग्रेस
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dipak Misra Impeachment, Supreme Court, Impeachment Motion Against CJI Dipak Misra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com