Gujarat Election Results 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव में बीजेपी की धमाकेदार जीत में मुस्लिम बहुल विधानसभा क्षेत्रों ने भी अहम भूमिका निभाई. यह बात अलग है कि भगवा पार्टी ने चुनाव में एक भी मुस्लिम उम्मीदवार नहीं उतारा है. अब तक के रुझानों में राज्य की कई मुस्लिम बहुल सीटों पर सत्ताधारी पार्टी को कांग्रेस की जगह जीत हासिल करती नजर आ रही है. बड़ी आबादी वाली राज्य के 17 में से 12 सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाए हुए है. यह संख्या वर्ष 2017 की तुलना में छह ज्यादा है. कांग्रेस को 5 सीटों पर बढ़त हासिल हुई है. खास बात यह है कि इसमें से अधिकांश सीटें कांग्रेस के वर्चस्व वाली रही हैं.
उदाहरण के तौर पर मुस्लिम बहुल दरियापुर सीट पर कांग्रेस का 10 सालों से कब्जा है, यहां कांग्रेस प्रत्याशी गयासुद्दीन शेख को बीजेपी के कौशिक जैन से हार मिली है. आम आदमी पार्टी (AAP), एक दर्जन से अधिक इन मुस्लिम बहुल सीटों में से किसी भी सीट पर बढ़त या जीत हासिल करने में नाकाम रही है. हालांकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP और असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM ने इन सीटों पर कांग्रेस के खाते में जाने वाले परंपरागत वोटों को विभाजित करने का काम किया है. AIMIM ने 13 प्रत्याशी उतारे थे जिसमें से दो गैर मुस्लिम थे जिन्होंने जमालपुर-खाड़िया और वडगाम सीट पर कांग्रेस के वोट बांटने का काम किया. जमालपुर-खाड़िया सीट से इमरान खेडावाला और वडमान सीट पर जिग्नेश मेवानी बारीक अंतर से पिछड़ रहे हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
गौरतलब है कि गुजरात के अब तक रुझानों में बीजेपी 157 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि विपक्षी पार्टियां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को उसने कोसों पीछे छोड़ दिया है. कांग्रेस जहां इस समय केवल 17 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है जबकि अरविंद केजरीवाल की AAP केवल पांच सीटों पर ही आगे है. पीएम मोदी का गृहराज्य होने के नाते गुजरात के नतीजों पर पूरे देश की नजर थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं