कंप्यूटर बाबा (Computer Baba) के नाम से मशहूर स्वयंभू संत नामदेव दास त्यागी (Namdeo Das Tyagi) एक कार दुर्घटना (Computer Baba Car Accident) में घायल हो गए. कंप्यूटर बाबा ने इसे "साजिश" बताया और जांच की मांग की. खंडवा उपचुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की रैली में शामिल होने जा रहे कंप्यूटर बाबा की कार सोमवार इंदौर-इच्छापुर स्टेट हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई. अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मामूली चोटें आईं. इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर झिरी गांव के पास दोपहर करीब 12.30 बजे कम्प्यूटर बाबा की कार को एक ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी. हादसे में कम्प्यूटर बाबा का ड्राइवर घायल हो गया. ड्राइवर को बुरहानपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है. हादसे के बाद कम्प्यूटर बाबा का बीपी बढ़ गया. वे सड़क पर ही लेट गए. कंप्यूटर बाबा ने घटना को हादसा नहीं बल्कि साजिश बताया और कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए. उन्होंने कहा गाड़ी देखकर आप लोग खुद समझ जाएंगे कि सब कैसे हुआ. हमें पता नहीं क्यों इतना परेशान किया जा रहा है. परेशान भी ऐसा कि अचानक ट्रॉला लाकर हमारी गाड़ी को टक्कर मार दी.
Computer Baba had a narrow escape after his car collided with a truck, he received minor injuries in the accident. He was on his way to attend former chief minister Kamal Nath's rally ahead of Khandwa bypolls @ndtv @ndtvindia pic.twitter.com/ZfnvUGcpgf
— Anurag Dwary (@Anurag_Dwary) October 18, 2021
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रक का एक पहिया पंक्चर हो गया था, जिससे असंतुलित होकर सामने से आ रही कम्प्यूटर बाबा की कार से टकरा गया. हादसे में कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.
कंप्यूटर बाबा को कमलनाथ के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार में राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त था. इससे पहले बीजेपी सरकार ने भी उन्हें राज्यमंत्री का दर्जा दिया था. बाद में उनका बीजेपी से नाता टूट गया. इससे पहले कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गये विधायकों को उन्होंने गद्दार कहा था.
बीजेपी सांसद नंदकुमार चौहान के निधन की वजह से खंडवा में उपचुनाव हो रहे हैं, इस सीट से बीजेपी ने ज्ञानेश्वर पाटिल को तो वहीं कांग्रेस ने राजनारायण सिंह पूर्णी को अपना उम्मीदवार बनाया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं