विज्ञापन
2 minutes ago

NATION WIDE PROTEST TODAY BY CJP LIVE:  कॉकरोच जनता पार्टी का विरोध प्रदर्शन और तेज होता जा रहा है. हालांकि सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने गुरुवार रात 26 दिन बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. बता दें कि रात को पीएम मोदी ने एक वीडियो संदेश जारी कर पेपर लीक के आरोपियों पर सख्त एक्शन लिए जाने की बात कही. लेकिन सीजेपी ने शुक्रवार को देशव्यापी शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है. अभिजीत दीपके की पार्टी ने एक्स पर एक पोस्ट में छात्र संगठनों से एकजुट होने और विरोध में शामिल होने को कहा है. छात्रों के प्रदर्शन के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने छात्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर छात्रों और फैकल्टी से जंतर-मंतर से दूर रहने की अपील की है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा संसद के मॉनसून सत्र में भी विपक्ष जोर-शोर से उठा रहा है. संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन है. पिछले कई दिन विपक्ष के हंगामे की भेंट चढ़ चुके हैं. आज भी सदन में कई मुद्दे उठ सकते हैं. 

CJP Protest All Live Updates Here...

ये भी पढ़ें- रात 11.04 बजे से 12.32 तक... वो 88 मिनट जिसमें NEET पेपर लीक से जुड़े 4 बड़े एक्शन हुए

ये भी पढ़ें- सोनम वांगचुक का जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने तुड़वाया अनशन, पीएम मोदी ने की बेहतर स्वास्थ की कामना

Parliament Monsoon Session Live: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित हो गई. विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई.

Parliament Monsoon Session Live: सदन में चर्चा न करने देना भी राजनीति-भूपेंद्र यादव

छात्रों के मुद्दे पर CJP और विपक्ष के विरोध पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने  कहा कि जिनको राजनीति करनी है, उन्हें विषयों से कोई लेना-देना नहीं है. चर्चा न करने देना भी राजनीति है. 

Parliament Monsoon Session Live: विपक्ष का संसद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन

छात्रों के मुद्दों और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी सांसद ससंद के मकर द्वार पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

मोदी कैबिनेट आज पेपर लीक और नकल कानून में संसोधन को दे सकती है मंजूरी-सूत्र

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) अधिनियम 2024 में कोई संशोधन किए जा सकते हैं.

Parliament Monsoon Session Live: विपक्षी सांसद आज संसद के मकर द्वार पर करेंगे विरोध प्रदर्शन

विपक्षी सांसद आज संसद के मकर द्वार पर छात्रों के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन करेंगे

धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके सदन में आइए-मल्लिकार्जुन खरगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी से कहा कि आज संसद में आने से पहले, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करके आइएगा.

CJP Protest LIVE: पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर मल्लिकार्जुन खरगे का तंज

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मोदी के वीडियो मैसेज पर तंज कसते हुए कहा कि जब संसद चल रही होती है तो प्रधानमंत्री को संसद के पटल पर स्टेटमेंट देना होता है, देर रात एक वीडियो बनाकर, संसद के बाहर एकतरफा 'मन की बात' नहीं करनी होती. 

Bihar Students Protest: बिहार के पुलिस कर्मियों की छुट्टी अगले आदेश तक रद्द

बिहार में छात्रों के आंदोलन को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी को अगले आदेश तक रद्द कर दिया है. कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया हैं.

CJP Protest LIVE: सोनम सर आपके साधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद- अभिजीत दीपके

सोनम वांगचुक के अनशन खत्न करने पर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हमें राहत महसूस हो रही है कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आपके असाधारण साहस और बलिदान के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. आपका जीवन इस देश के लिए अमूल्य है. 

CJP Protest LIVE: आज सीजेपी और सरकार के बीच होगी बातचीत

दिल्ली समेत देशभर में विरोध प्रदर्शन के बीच कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को बातचीत होने जा रही है. CJP का एक प्रतिनिधिमंडल आज दोपहर 12:30 बजे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से मुलाकात करेगा. 

CJP Protest LIVE: पीएम मोदी छात्रों की समझदारी का अपमान न करें- राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पीएम मोदी द्वारा करीब आधी रात वीडियो संदेश करने और उसमें शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को नजर अंदाज करने को लेकर उनकी आलोचना की. उन्होंने एक एक्स पोस्ट में कहा कि पीएम को छात्रों की समझदारी का अपमान नहीं करना चाहिए. 

CJP Protest LIVE: दिल्ली के ये 17 मेट्रो स्टेशन बंद

  • 1. लोक कल्याण मार्ग
  • 2. राजीव चौक
  • 3. पटेल चौक
  • 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
  • 5. बाराखंभा रोड
  • 6. सुप्रीम कोर्ट
  • 7. सेवा तीर्थ
  • 8. जनपथ
  • 9. मंडी हाउस
  • 10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट
  • 11. ITO
  • 12. दिल्ली गेट
  • 13. इंद्रप्रस्थ
  • 14. खान मार्केट
  • 15. जोर बाग
  • 16. शिवाजी स्टेडियम
  • 17. झंडेवालान

CJP Protest LIVE: दिल्ली के 17 मेट्रो स्टेशन आज भी बंद

दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन की वजह से आज भी 17 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे. 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 30 मिनट से यह स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे.

CJP Protest LIVE Update: 400 से ज्यादा पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल ब्लॉक

दिल्ली में चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने 400 से ज्यादा ऐसे पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की है जो गलत जानकारी फैला कर छात्रों को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं.

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन

संसद के मॉनसून सत्र का आज पांचवां दिन है. छात्रों के विरोध प्रदर्शन का मुद्दा सदन में जमकर गूंज रहा है. पिछले सभी दिन विपक्ष के ंहगामे की भेंट चढ़ गए.

CJP Protest LIVE: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा- अभिजीत दीपके

सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल खत्म करने पर अभिजीत दीपके ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि हम आभारी हैं कि सोनम सर ने 26 दिनों के बाद अपनी भूख हड़ताल खत्म कर दी. आपकी असाधारण हिम्मत और त्याग के लिए धन्यवाद. अपनी जान जोखिम में डालकर आपने पूरे देश की अंतरात्मा को जगाया. देश के लिए आपकी जान बहुत कीमती है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' का शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन जारी रहेगा.

CJP Protest LIVE: युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा-पीएम मोदी

NEET पेपर लीक को लेकर जारी विवाद और छात्र प्रदर्शनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात छात्रों के नाम एक वीडियो संदेश जारी कर आश्वासन दिया कि पेपर लीक जैसी घटनाओं के खिलाफ सरकार और सख्त कार्रवाई करेगी. युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

शिक्षा मंत्रालय से विनीत जोशी हटाए गए

केंद्र सरकार ने नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया है. कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 13 सचिव स्तर की नियुक्तियों और तबादलों को मंजूरी दी. लंबे समय से शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे विनीत जोशी को अब पंचायती राज मंत्रालय का सचिव बनाया गया है.उनकी जगह नरेश पाल गंगवार को शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया गया है. 

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों का अनशन तोड़ा

सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने 26 दिनों का अनशन गुरुवार रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में खत्म कर दिया. अनशन तोड़ते हुए उन्होंने कहा, “मैं आभारी हूं और खुशी-खुशी अपना उपवास समाप्त करता हूं.”

CJP Protest LIVE: 400 से ज्यादा पाकिस्तानी अकाउंट्स ब्लॉक

दिल्ली में चल रहे सीजेपी के प्रदर्शन के बीच दिल्ली पुलिस ने कहा कि हमने नोटिस किया है कि सोशल मीडिया पर कुछ गलत जानकारी साझा करने की कोशिश हो रही है. अभी तक 400 से अधिक पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल की पहचान की गई है, जो मौजूदा स्थिति का फायदा उठाकर गलत और भ्रामक जानकारी शेयर कर रहे हैं.

CJP Protest LIVE: कॉकरोच जनता पार्टी का आज देशव्यापी विरोध प्रदर्शन

कॉकरोच जनता पार्टी ने शुक्रवार को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान करते हुए छात्रों से एकजुट होने की अपील की है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
CJP Protest, CJP Protest At Jantar Mantar, CJP Protest Delhi Live, Jantar Mantar Protest, CJP Protest Jaipur Abhijeet Dipke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com