विज्ञापन

Jantar Mantar Protest: DU ने जारी की एडवाइजरी, IIT मद्रास के छात्रों ने लगाया जबरन VIDEO हटवाने का आरोप, जानें पूरा मामला

नीट पेपर लीक मुद्दे पर जारी विरोध-प्रदर्शन के बीच  दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. जिसमें कॉलेज के छात्रों और फैकल्टी से अपील की गई है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाली गैर-कानूनी सभाओं और प्रदर्शनों में शामिल न हों. 

Jantar Mantar Protest: DU ने जारी की एडवाइजरी, IIT मद्रास के छात्रों ने लगाया जबरन VIDEO हटवाने का आरोप, जानें पूरा मामला
IIT मद्रास के छात्रों ने दावा, विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में डाले इंस्टाग्राम वीडियो हटाने को कहा गया.

जंतर-मंतर पर नीट-पेपर लीक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी ने गुरुवार को एक आधिकारिक सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है. जिसमें छात्रों और फैकल्टी से अपील की गई है कि वे जंतर-मंतर पर होने वाली सभाओं और प्रदर्शनों में शामिल न हों.  X पर एक पोस्ट में, दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) ने अपने छात्रों को बताया कि जंतर-मंतर पर होने वाले किसी भी विरोध-प्रदर्शन को भारत के सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के तहत सख्ती से नियंत्रित किया जाता है. गैर-कानूनी सभाओं में शामिल होने वालों को अधिकारियों और कानून लागू करने वाली एजेंसियों की ओर से सीधी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.

इंस्टाग्राम वीडियो हटाने को कहा

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) मद्रास के छात्रों ने दावा किया है कि इंस्टीट्यूट ने छात्रों से विरोध-प्रदर्शन के समर्थन में डाले गए इंस्टाग्राम वीडियो हटाने को कहा है. यहां के एक संगठन से जुड़े छात्रों का आरोप है कि वो पेपर लीक और इससे प्रभावित छात्रों के समर्थन में एक सभा करना चहते हैं. इसके लिए अनुमति मांगी गई थी. हमारे पदाधिकारियों को डीन ऑफ स्टूडेंट्स प्रो. सत्यनारायण एन गुम्मडी ने मिलने के लिए बुलाया था. इस दौरान डीन ने कहा कि इंस्टाग्राम से वो सभी वीडियो को हटा दिया जाए, जो जंतर-मंतर में विरोध-प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में है.साथ ही  सभा की इजाजत देने से भी साफ इनकार कर दिया था. हालांकि इस मामले पर अभी तक IIT मद्रास की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

IIT रुड़की ने पेश की सफाई

इससे पहले IIT रुड़की की ओर से भी CJP विरोध-प्रदर्शन में शामिल न होने की एडवाइजरी की जुड़ी खबरें सामने आई थी. हालांकि IIT रुड़की ने इन मीडिया रिपोर्ट्स पर सफाई दी थी. अपनी सफाई में IIT रुड़की ने कहा था कि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा गया जा रहा है कि छात्रों को विरोध-प्रदर्शन में हिस्सा न लेने के लिए ईमेल भेजा गया था. ये रिपोर्ट्स गुमराह करने वाली हैं .

संस्थान ने अपने बयान में कहा, छात्रों और कर्मचारियों को भेजी गई सोशल मीडिया और सार्वजनिक गतिविधियों से जुड़ी एडवाइजरी हर साल जारी की जाती है. लेकिन इस एडवाइजरी को ऐसे पेश किया गया कि छात्रों को किसी भी तरह के विरोध-प्रदर्शन में जाने से रोकने की कोशिश की गई है. इस तरह की सलाह का केवल एक ही उद्देश्य है कि कैंपस की सुरक्षा बनी रहे.

ये भी पढ़ें- लाखों सरकारी शिक्षकों को TET से नहीं मिलेगी कोई छूट, सरकार ने संसद में दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jantar Mantar Protest, Jantar Mantar Protest IIT Madras, Jantar Mantar Protest News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com