विज्ञापन

पथराव, तोड़फोड़, लाठियां और आंसू गैस... दिल्ली की सड़कों पर जब भिड़े पुलिस और CJP प्रदर्शनकारी; Photos

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी ने आज प्रोटेस्ट किया. हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर से संसद भवन तक पहुंचने की कोशिश करते दिखे. इस दौरान कई जगहों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया.

पथराव, तोड़फोड़, लाठियां और आंसू गैस... दिल्ली की सड़कों पर जब भिड़े पुलिस और CJP प्रदर्शनकारी; Photos
संसद की ओर मार्च कर रहे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ डाले
IANS

कॉकरोच जनता पार्टी का 'संसद चलो' मार्च हंगामा के बीच शुरू हुआ. ये मार्च संसद में मॉनसून सत्र की शुरुआत के बीच शुरू हुई. दिल्ली पुलिस ने इस मार्च की अनुमति नहीं दी थी. सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी सुबह करीब 9 बजे संसद की ओर मार्च करने लगे. इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोका.

Latest and Breaking News on NDTV

प्रोटेस्ट के दौरान पार्टी के समर्थक पार्लियामेंट की ओर मार्च कर रहे थे, तभी पुलिस ने लाठीचार्ज किया. लेकिन इसमें कुछ लोग घायल भी हुए. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

दिल्ली पुलिस ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा आयोजित संसद मार्च के दौरान झड़प के बाद हिरासत में लिए गए लोग छात्र नहीं हैं और उनकी पहचान सत्यापित की जा रही है. अधिकारियों ने हिंसा की जांच तेज कर दी है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

प्रोटेस्ट के दौरान आम आदमी को भी नुकसान और परेशानी झेलनी पड़ी. एक ऑटो ड्राइवर ने एनडीटीवी को बताया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने ऑटो में तोड़फोड़ की.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

प्रदर्शन की वजह से कई हिस्सों में यातायात बहुत धीमा रहा. कुछ ही किलोमीटर का सफर तय करने में लोग घंटों तक फंसे रहे.  सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान घायल हुए 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए. इसमें कई आईपीएस भी शामिल हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

सीजेपी के प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टेशन के अंदर दिखाई दिए. वहीं, प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करते हुए भी सुना जा सकता है. दिनभर जारी रहे इस प्रदर्शन में जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज भी किया.

यह भी पढ़ें: सीजेपी के प्रदर्शनकारी मेट्रो स्टेशन के अंदर दिखाई दे रहे हैं. वहीं, सोशल मीडिया पर सामने आए अन्य वीडियो में प्रदर्शनकारियों को नारेबाज़ी करते हुए भी सुना जा सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Abhijit Deepke, CJP March To Parliament
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com