सीजेपी के प्रोटेस्ट पर सरकार की प्रतिक्रिया आई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से जब आज पूछा गया कि सीजेपी से बातचीत कैसी चल रही है तो उन्होंने कहा कि बातचीत अच्छी थी और अच्छी ही चलती है. गौरतलब है कि सीजेपी नेता सौरभ दास और आशुतोष रांका ने सोमवार को नड्डा से मुलाकात की थी. इसके बाद नड्डा ने एक्स पर पोस्ट करके बताया था कि उनके साथ क्या बातचीत हुई थी.
इस बीच जब आज एनडीए के मंगल मिलन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नड्डा जा रहा थे तो पत्रकारों ने उनसे पूछा कि सीजेपी से बातचीत कैसी चल रही है तो उन्होंने कहा कि अच्छी चल रही है. इस बीच अब सीजेपी ने कहा है कि अगर सरकार को कोई बातचीत करनी है तो उसे प्रदर्शन स्थल पर आकर उनसे बात करनी होगी.
#WATCH | Delhi: As he arrives for NDA Parliamentary Party Meeting, 'Mangal Milan', on meeting with CJP yesterday, Union Minister JP Nadda says, "It was fine, it is always fine..." pic.twitter.com/vgTvIU5ZaI
— ANI (@ANI) July 21, 2026
उधर, आशुतोष रांका ने IANS से कहा कि पार्टी की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा है. उन्होंने कहा कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा. उनका दावा है कि पुलिस कार्रवाई से आंदोलन कमजोर होने के बजाय और व्यापक होगा तथा पहले से अधिक लोग इसमें शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचेंगे. रांका ने कहा कि हमारी मांगें पूरी होने तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं