टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया पर राष्ट्रवाद, सम्मान और देश के प्रति वफादारी जैसे मुद्दों पर एक कड़ा नोट शेयर किया. एक्ट्रेस ने एक दमदार नोट लिखा जिसमें उन्होंने कहा, "समस्या यही है. जिस मुद्दे पर बात हो रही है वह एक बात है, लेकिन अब एजेंडा कुछ और ही लग रहा है. मिस्टर वांगचुक (@Wangchuk66), आपके मकसद के लिए मेरा पूरा समर्थन है. हालांकि, ऐसा लगता है कि आंदोलन अपना फोकस खो रहा है और अगर मुद्दा भटक गया, तो आखिरकार यह आपकी भूख हड़ताल के मकसद को ही कमजोर कर देगा. दुख की बात है कि ऐसा आपके अपको सपोर्ट करने वाले ही करेंगे."
देवोलीना ने कहा, "यह नेपाल या कोई और देश नहीं है जहां बाहरी फंडिंग या समर्थन के साथ-साथ छात्रों के भविष्य के नाम पर उन्हें भावनात्मक रूप से बहकाकर कोई अलग एजेंडा चलाया जा सके. असल में उस रास्ते पर चलने से असली मकसद कमजोर ही होगा और हो सकता है कि इसे जनता का समर्थन भी न मिले. छात्रों से मेरी गुजारिश है: कृपया ऐसी किसी भी चीज में शामिल न हों जिससे आपका भविष्य खतरे में पड़ सकता है. याद रखें, एक भी FIR के जीवन भर नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं और यह आपके करियर और सपनों पर असर डाल सकती है."
This is the problem. The issue being discussed is one thing, but the agenda now seems to be something entirely different.
— Devoleena Bhattacharjee (@Devoleena_23) July 20, 2026
Mr. Wangchuk @Wangchuk66 ,you have my wholehearted support for your cause. However, it appears that the movement is beginning to lose focus. And if the issue… https://t.co/dhUbc4Jdr1
एक्ट्रेस ने कहा, "ऐसे आंदोलनों के नेता तो आगे बढ़ सकते हैं. कई प्रदर्शनकारियों का शायद ही कुछ बिगड़े, कुछ की कोई प्रोफेशनल महत्वाकांक्षा दांव पर न हो, और कुछ शायद बाद में राजनीति में आ जाएं. लेकिन जो छात्र सच में शिक्षा या दूसरी जायज चिंताओं के लिए आवाज उठाना चाहते हैं, उनके लिए सब कुछ दांव पर लगा होता है. कृपया ऐसे विरोध प्रदर्शनों में शामिल होने से पहले अच्छी तरह सोच लें जो अब असली मुद्दे से जुड़े नहीं हैं. अपने भविष्य की रक्षा करें."
यह भी पढ़ें: 2800 करोड़ बजट वाली 7 साल पुरानी वो फिल्म जिसके विलेन ने चुटकी बजाकर खत्म कर दी थी आधी दुनिया, द ओडिसी का कलेक्शन भी इसके आगे कुछ नहीं
सरकार से अपील करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, अपने नागरिकों की बात सुनना और उनकी जायज चिंताओं का समाधान करना आपकी बुनियादी जिम्मेदारी है. कभी न भूलें कि आप जनसेवक हैं, तानाशाह नहीं. इससे पहले कि यह देश अहंकार और घमंड का शिकार बने, मैं आपसे समझदारी, विनम्रता और जिम्मेदारी के साथ काम करने की अपील करती हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं