विज्ञापन

अखिलेश से चंद्रशेखर, संजय सिंह से इमरान मसूद तक... 'जंतर-मंतर वाले' जुनैद को किन-किन नेताओं के फोन आए?

कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी ने जुनैद को अपने आवास पर बुलाया और ढांढस बंधाया कि हम आपके साथ हैं, आपने कोई गुनाह नहीं किया है.

  • जंतर-मंतर से वायरल हुए मोहम्मद जुनैद को आरएमएल के पास से उठाकर 23 घंटे बाद मसूरी में छोड़ दिया गया था.
  • अखिलेश यादव, संजय सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित कई नेताओं ने जुनैद को फोन कर समर्थन दिया.
  • जुनैद ने बताया कि सभी नेताओं ने भी यही कहा कि 'डरिए मत, आपने कोई गुनाह नहीं किया'.
नई दिल्ली:

दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट के दौरान वायरल हुए मोहम्मद जुनैद विरोधियों के निशाने पर भी आए. उन्होंने प्रोटेस्ट में शामिल हुए लोगों को पानी पिलाया, खाना खिलाया और अब वे रांची के प्रोटेस्ट में भी पहुंच गए हैं. जुनैद को इससे वाहवाही तो मिली लेकिन पुलिस ने उनसे और उनके परिजनों से पूछताछ भी की. कुछ लोगों ने उन्हें आरएमएल हॉस्पिटल के पास से उठाया गया और आंखों पर पट्टी बांधकर पूरे 23 घंटे के बाद उत्तराखंड के मसूरी में छोड़ा गया. जाहिर है ये अनुभव डरावना था लेकिन जुनैद के पास इसके बाद कई नेताओं-सांसदों के फोन आए जिन्होंने उनकी तारीफ की और उन्हें हिम्मत बंधाई.

एनडीटीवी डिजिटल से बातचीत में जुनैद ने बताया, "मेरे साथ घटना होने के बाद कई नेताओं ने मुलाकात की. कई लीडर्स ने फोन पर बातचीत की. यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, AAP सांसद संजय सिंह, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, एएसपी चीफ चंद्रशेखर आजाद और एसपी सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने मुझसे फोन पर बात की और कहा कि जब भी कोई जरूरत हो, फोन करिएगा." 

Latest and Breaking News on NDTV

'डरिए मत, आपने गुनाह नहीं किया है...'

जुनैद बताते हैं कि कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी से भी उनसे मुलाकात हुई. इमरान ने जुनैद को अपने आवास पर बुलाया था और उन्हें ढांढस बंधाया कि हम आपके साथ हैं, आपने कोई गुनाह नहीं किया है.

इसी तरह सीपीआई के कई सांसदों से मुलाकात और बात हुई. बहुत लोगों ने सपोर्ट किया और सभी ने यही कहा कि आप डरिए मत. हम आपके साथ खड़े हैं. आपने बहुत अच्छा काम किया है. आपने देश के लिए काम किया. 

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर वाले जुनैद को स्कॉर्पियो से कौन उठा ले गया था? 260 किमी दूर मसूरी में छोड़ा!

'पुलिस परेशान करे तो कॉल करना...'

जुनैद बताते हैं, "अखिलेश यादव ने फोन पर बातचीत में कहा कि आपने बहुत अच्छा काम किया है. आप लगातार जंतर-मंतर पर डटे रहे और संघर्ष करते रहे और सफलता भी मिली. उन्होंने आश्वासन दिया कि फ्यूचर में कभी भी हमारी जरूरत हो, आपको पुलिस या किसी अन्य के द्वारा परेशान किया जाए, तो हम हमेशा आपके साथ खड़े हैं. हमें कभी भी फोन करिएगा."

एनडीटीवी के इस सवाल का जवाब देते हुए जुनैद कहते हैं, "अगर आप अपने हक के लिए खड़े होते हैं, तो इस देश में आपसे मोहब्बत करने वाले लाखों-करोड़ों लोग आपके साथ खड़े हैं. हमने यही सीखा है कि अगर आप अच्छा काम कर रहे हैं, तो डरने और घबराने की जरूरत नहीं है."

ये भी पढ़ें: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट में खाना बांटने वाले मोहम्मद जुनैद को कहां से मिल रही थी मदद?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jantar Mantar Protest, CJP, Mohammad Junaid, Akhilesh Yadav, Imran Pratapgarhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com