पश्चिम बंगाल के कोलकाता में 2,000 बेड वाले अस्पताल और मेडिकल कॉलेज 'अदाणी आरोग्य मंदिर' का शिलान्यास करने पहुंचे अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने राज्य में 1 लाख करोड़ के निवेश का ऐलान किया. मुख्यमंत्री शुभेंदु सरकार की मौजूदगी में उन्होंने मंच से ये ऐलान किया.
गौतम अदाणी ने कहा कि मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल को लेकर कहा कि हम इस फैसिलिटी में 4 हजार करोड़ का निवेश करेंगे. इससे रोजगार के हजारों अवसर पैदा होंगे.
गौतम अदाणी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता की खास बात ये है कि ये प्राकृतिक समुद्री मार्ग पर स्थित है. इसमें अपार संभावनाएं हैं. अदाणी ग्रुप के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बेहद अहम है और यहां अलग-अलग सेक्टर्स में 1 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा.
🔴Watch #LIVE | Adani Group Chairman Gautam Adani's address at Foundation Stone Laying Ceremony of Arogya Mandir in Kolkatahttps://t.co/jY51S2uKuW
— NDTV (@ndtv) September 24, 2026
इससे पहले पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी और अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार को कोलकाता के न्यू टाउन में 2,000 बेड के अस्पताल 'अदाणी आरोग्य मंदिर' की आधारशिला रखी.
ये अस्पताल 2,000 बेड वाला सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल होगा और हजारों लोगों के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर खोलेगा. गौतम अदाणी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी और बेटे करण अदाणी (APSEZ के MD) भी भूमि पूजन और मंचीय कार्यक्रम में मौजूद रहे.

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने गुरुवार सुबह वह सबसे पहले कालीघाट मंदिर पहुंचे. वहां उन्होंने दर्शन और पूजा के बाद शिलान्यास समारोह के लिए पहुंचे. उन्होंने कहा कि मां शक्ति की पूजा कर उन्होंने देश के विकास के लिए इच्छाशक्ति और कार्यशक्ति बढ़ाने की प्रार्थना की.
इस कार्यक्रम में गौतम अदाणी की पत्नी और अदाणी फाउंडेशन की चेयरमैन डॉ प्रीति अदाणी के साथ-साथ उनके बेटे और अदाणी पोर्ट्स(APSEZ) के MD करण अदाणी भी मौजूद थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं