विज्ञापन

1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर छात्रों को ड्रेस देने तक... CM सम्राट चौधरी ने लिए कई बड़े फैसले

बिहार में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घोषणा की कि सरकार अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती करेगी, ताकि राज्य के बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके.

1 लाख शिक्षकों की भर्ती से लेकर छात्रों को ड्रेस देने तक... CM सम्राट चौधरी ने लिए कई बड़े फैसले
  • बिहार सरकार ने अगले 5 वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती करने का निर्णय लिया है.
  • प्रत्येक वर्ष जुलाई में शिक्षकों की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया जाएगा और लगभग 20 नियुक्तियां की जाएंगी.
  • शिक्षकों के तबादलों को पारदर्शी और सुगम बनाने हेतु नई नीति बनाए जाने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिए हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

बिहार में शिक्षा विभाग को लेकर हुई बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कई महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के सभी बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. इसी दिशा में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया कि अगले पांच वर्षों में एक लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी, जिसके तहत हर साल करीब 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होगी और इसके लिए हर वर्ष जुलाई में विज्ञापन जारी किया जाएगा.

साथ ही शिक्षकों के तबादले को पारदर्शी और आसान बनाने के लिए नई नीति बनाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत महिला शिक्षकों को यथासंभव उनके गृह जिले के नजदीकी पंचायत में और पुरुष शिक्षकों को गृह प्रखंड के आसपास के क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा. इसके अलावा राज्य के सभी विद्यालयों में छात्रों को पोशाक की आपूर्ति जीविका समूहों के माध्यम से करने का फैसला लिया गया है, जिससे समय पर ड्रेस उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा मिलेगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com