विज्ञापन

बिहार बॉर्डर पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, नेपाल सरकार की कस्टम ड्यूटी पर बवाल के बीच 5 बड़े ऑर्डर

Bihar News: सीएम सम्राट चौधरी ने कठोर कार्यान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को सीमा पर निगरानी और सुरक्षा अवसंरचना को मजबूत करने, निगरानी गतिविधियों के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने, संदिग्ध गतिविधियों के प्रति कड़ी सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए.

बिहार बॉर्डर पर ऐक्शन में सम्राट सरकार, नेपाल सरकार की कस्टम ड्यूटी पर बवाल के बीच 5 बड़े ऑर्डर
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सख्त सुरक्षा के निर्देश.
  • बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं
  • सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों, नशीले पदार्थों की तस्करी और नकली नोटों पर विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है
  • अधिकारियों को सीमा निगरानी के लिए नई तकनीकों का उपयोग करते हुए सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने को कहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पटना:

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के लिहाज से सख्ती बढ़ाने के निर्देश दिए हैं. सीमा सुरक्षा प्रबंधन को लेकर समीक्षा बैठक में सीएम सम्राट ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा संवेदनशील मानी जाती है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि केंद्र सरकार के द्वारा दिए गए निर्देशों का ठीक ढंग से अनुपालन करें. सीमा पर निगरानी सिस्टम और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखें. बेहतर निगरानी को लेकर नई तकनीक के साथ काम करें. 

सीमा सुरक्षा तंत्र को मजबूत रखें

उन्होंने आगे कहा कि सीमा पर होनेवाले संदिग्ध मूवमेंट, नशीले पदार्थ, नकली नोट और तस्करी जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अलर्ट रहें, इसमें किसी भी तरह की कोताही न बरतें. सीमा पर होने वाले अनैतिक और गैर वैधानिक कार्यों पर पूरी सख्ती बरतें और सीमा सुरक्षा तंत्र को पूरी तरह मजबूत रखें. सीएम सम्राट चौधरी ने कठोर कार्यान्वयन पर जोर देते हुए अधिकारियों को सीमा पर निगरानी और सुरक्षा अवसंरचना को मजबूत करने, निगरानी गतिविधियों के लिए उन्नत तकनीक का उपयोग करने के निर्देश दिए.

CM ने दिए पांच बड़े आदेश

  1. केंद्र सरकार द्वारा जारी सभी सुरक्षा दिशानिर्देशों का ठीक से अनुपालन करें. केंद्रीय और राज्य की एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बिठाएं.
  2. सीमा पर सुरक्षा बढ़ाने के लिए नई और एडवांस तकनीक का उपयोग करें. निगरानी सिस्टम और सुरक्षा ढांचे को मजबूत करें.
  3. सीमा क्षेत्र में होने वाली किसी भी संदिग्ध मूवमेंट पर पैनी नजर रखें. सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या कोताही न बरतें.
  4. नशीले पदार्थों की तस्करी को पूरी तरह से रोकें. जाली नोट के नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई करें.
  5. सीमा पार से होने वाले सभी अनैतिक और गैर-कानूनी कार्यों पर सख्त रुख अपनाएं.

नकली करेंसी पर नकेल कसने के निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को संदिग्ध गतिविधियों के प्रति कड़ी सतर्कता बनाए रखने, नशीले पदार्थों की तस्करी और नकली मुद्रा पर नकेल कसने और तस्करी पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने साफ किया कि  किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी अवैध गतिविधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए. 

बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद

बता दें कि इस बैठक में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक, ऑपरेशन कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह समेत अन्य सीनियर अधिकारी उपस्थित रहे. इस समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि बताया कि सीमा सुरक्षा पर एक उच्चस्तरीय बैठक इससे पहले 26-27 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई थी, और उन्होंने उस बैठक में जारी निर्देशों पर अनुपालन रिपोर्ट प्रस्तुत की.

ये भी पढ़ें-नेपाल में भारतीयों के प्रवेश पर नया नियम लागू, बिना ID के एंट्री बंद; बॉर्डर पर अफरा-तफरी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com