विज्ञापन

ब‍िहार: "वंदे मातरम का गायन हमारी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ", AIMIM ने आंदोलन का क‍िया ऐलान

AIMIM के प्रदेश अध्‍यक्ष अख्तरुल ईमान ने कहा क‍ि सरकार को संविधान का पालन करना चाहिए, क्योंकि संविधान से ऊपर कोई नहीं है, इसीलिए हम इस असंवैधानिक फरमान को नहीं मानेंगे. (शबनम प्रवीन खान)

ब‍िहार: "वंदे मातरम का गायन हमारी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ", AIMIM ने आंदोलन का क‍िया ऐलान
AIMIM ने वंदे मातरम गायन का विरोध किया.

बिहार सरकार ने राज्य के सभी सरकारी कार्यक्रमों और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल-कॉलेज) में राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' का गायन अनिवार्य कर दिया है, जिसे लेकर बुधवार को AIMIM प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. किशनगंज पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अख्तरुल ईमान ने कहा कि किसी तरह का आदेश देने के दौरान सुप्रीम कोर्ट के फैसलों का ध्यान रखा जाना चाहिए . मद्रास हाई कोर्ट का फैसला याद रखना चाह‍िए. उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ सड़क से सदन तक आंदोलन हमारी पार्टी करेगी . 

"हम लोग एक ईश्वर को पूजते हैं"

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और संबंधित मंत्रालय को ज्ञापन सौंपकर आपत्ति दर्ज करवाई जाएगी. अख्तरुल ईमान ने कहा,  "वंदे मातरम का गायन हमारी धार्मिक मान्यताओं के खिलाफ है, क्योंकि हम लोग एक ही ईश्वर को पूजते हैं. हम मूर्ति पूजा नहीं करते." उन्होंने इसे सेकुलरिज्म के खिलाफ बताया, और कहा कि हमारी आस्था का आदर होना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार अपने फैसले पर रोक लगाए.उन्होंने बिहार सरकार पर उर्दू भाषा की अनदेखी का आरोप भी लगाया है.

ईंधन के कम उपयोग पर दी प्रतिक्रिया 

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ईंधन के कम उपयोग और एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील पर भी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. अख्तरुल ईमान ने कहा कि भारत की गरिमा यदि धूमिल हुई है तो सबसे अधिक नरेंद्र मोदी की सरकार में. उन्होंने कहा कि एक तरफ वाहनों को लाइसेंस दे रहे हैंं, दूसरी तरफ कह रहे हैं कि पेट्रोल बचाओ.

उन्होंने कहा कि पिता जब दिवालिया हो जाता है तो कहता है कि बेटा अभी कपड़ा मत लो. मेला घूमने मत जाओ, ठीक उसी तरह से आज केंद्र सरकार कर रही है. भाजपा के शासनकाल में रुपए की कीमत जितनी गिरी उतनी कभी नहीं गिरी. 

यह भी पढ़ें: आज 14 मई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, क्या महंगा होगा पेट्रोल-डीजल? जानें ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Vande Mataram, AIMIM State President Akhtarul Iman, Bihar Government, CM Samrat Chaudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com