Punjab Elections 2022: पंजाब में चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की पत्नी सुनीता केजरीवाल और उनकी बेटी भी चुनाव प्रचार में उतरेंगी. 11 फरवरी को धुरी में भगवंत मान की जनसभा में केजरीवाल की पत्नी और बेटी भी शामिल होंगी. अरविंद केजरीवाल की पत्ननी महिलाओं से संवाद करेंगी. इसके साथ ही भगवंत मान की माता जी और बहन भी चुनाव प्रचार में शामिल होंगी. इस दौरान खुद केजरीवाल पंजाब में नहीं रहेंगे. दरअसल, अरविंद केजरीवाल दो दिन के दौरे पर आज गोवा पहुंचेंगे. केजरीवाल 10 और 11 फरवरी को गोवा के कई इलाकों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. 11 फरवरी को वह पणजी में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करने वाले हैं.
बता दें कि इससे पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब चुनावों को लेकर कहा था कि अगर पंजाब में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सभी दफ्टरों में संविधान निर्माचा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी. आप के सीएम कैंडिडेट भगवंत मान के साथ अमृतसर में एक साझा प्रेस कांफ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आज देश को आजाद हुए 75 साल हो गए हैं लेकिन हम शहीदों की कुर्बानी को भूलते जा रहे हैं. सिस्टम पर गंदी राजनीति हावी होती जा रही है. दो शख्सियत ऐसी नजर आती है, जो आजादी के आंदोलन को रिप्रेजेंट करती हैं. बाबा साहब अंबेडकर और शहीद-ए-आजम भगत सिंह."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अमृतसर ईस्ट सीट पर नवजोत सिंह सिद्धू और मजीठिया के बीच आरोप-प्रत्यारोप पर अरविंद केजरीवाल ने कहा, "ये दोनों बहुत बड़े पॉलिटिकल हाथी हैं, जिनके नीचे जनता के मुद्दे कुचल जाते हैं. वहां की जनता के मुद्दे सिर्फ वहां से हमारी कैंडिडेट डॉ. जीवन जोत उठा रहीं हैं. सिद्धू ने अपने इलाके के लिए आजतक कुछ नहीं किया है. हमारी कैंडिडेट ही जनता के बीच जाएंगी. मजीठिया का वहां से कोई लेना देना नहीं है, वे सिर्फ सिद्धू को हराने आए हैं."
ये VIDEO भी देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं