विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2022

भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर भिड़ंत, धक्कामुक्की और हंगामा

बीजेपी की रामकुंवर गुर्जर ने कांग्रेस की रश्मि भार्गव को हराकर भोपाल ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया. रामकुंवर गुर्जर को 6 वोट मिले तो वहीं रश्मि भार्गव को 4 वोट मिले.

भोपाल जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी को लेकर बीजेपी और कांग्रेस में जमकर भिड़ंत, धक्कामुक्की और हंगामा
भोपाल:

सुबह से भोपाल जिला पंचायत कार्यालय के बाहर हंगामा चल रहा था, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता मौजूद थे. दरअसल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव से ठीक पहले पाला बदल लिया. इसकी भनक लगते ही पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा, आरिफ मसूद सैंकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ ज़िला पंचायत कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया.

स्थिति उस समय और विस्फोटक हो गई, जब शिवराज सरकार में मंत्री भूपेंद्र सिंह और हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा चुनाव के लिए सदस्यों को लेकर जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, जहां दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस नेता गाड़ी के सामने खड़े हो गए और मंत्री की गाड़ी को अंदर नहीं जाने दिया. इसी बीच बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा एक महिला सदस्य को मुंह ढंकाकर ज़िला पंचायत कार्यालय के अंदर ले गए.

काफी देर तक हंगामा ऐसे ही जारी रहा और इसी हंगामे के बीच ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव पूरा किया गया. आखिरकार नतीजे सामने आने के बाद हंगामा शांत हुआ और बीजेपी ने भोपाल ज़िला पंचायत अध्यक्ष के पद पर कब्ज़ा कर लिया.

बीजेपी की रामकुंवर गुर्जर ने कांग्रेस की रश्मि भार्गव को हराकर भोपाल ज़िला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव जीत लिया. रामकुंवर गुर्जर को 6 वोट मिले तो वहीं रश्मि भार्गव को 4 वोट मिले.

वहीं इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और दूसरे कांग्रेसी नेताओं की पुलिस के साथ नोक-झोंक पर बीजेपी ने एतराज जताया है. बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने एक फ़ोटो जारी किया है, जिसमें दिग्विजय सिंह कथित रूप से एक पुलिस वाले का गिरेबान पकड़ते दिखाई दे रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BJP And Congress, Bhopal District Panchayat President Election, Digvijay Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com