केंद्रीय संसदीय और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V Muralidharan) ने बुधवार (03 मार्च) को पूर्व विदेश राज्यमंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर (Shashi Tharoor) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की दाढ़ी का मजाक उड़ाने पर उनकी आलोचना की है. मुरलीधरन ने ट्वीट कर कहा, “जल्दी ठीक हो जाइए शशि थरूर. मैं आयुष्मान भारत के तहत अस्पताल में आपकी व्यवस्था करवा दूंगा. अपनी बीमारी से जल्दी ठीक हो जाइये.”
इस पर शशि थरूर ने पलटवार किया कि “संघियों” में हास्य बोध न होना एक पुरानी समस्या है. उन्होंने ट्वीट किया, “मैं आश्वस्त हूं कि मेरी जो भी बीमारी है उसका इलाज संभव है लेकिन आपके जैसे संघियों में हास्य बोध न होना एक पुरानी बीमारी है और इसके लिए आयुष्मान भारत के तहत भी कोई इलाज नहीं है.”
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
. I'm sure whatever ails me is curable, but the lack of a sense of humour, alas, appears to be a chronic condition for Sanghis like you.... And for that, there is, alas, no cure, even under #AyushmanBharat.
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) March 3, 2021
बता दें कि दोनों राजनेता केरल से हैं, जहां विधान सभा चुनाव होने हैं. दो दिन पहले शशि थरूर ने ट्विटर पर एक मीम साझा किया था जिसके एक ग्राफ में देश की गिरती हुई जीडीपी के आंकड़े को दिखाया गया था. उसी मीम में एक और तस्वीर थी, जिसमें बताया गया था कि जैसे-जैसे पीएम मोदी की दाढ़ी की लंबाई बढ़ती गई, वैसे-वैसे जीडीपी का ग्राफ गिरता गया. थरूर ने इस मीम को साझा करते हुए लिखा था, "इसे कहते हैं ग्राफिक इलेस्ट्रेशन के मायने."
थरूर ने जीडीपी का जो ग्राफ साझा किया है, वह साल 2017 से लेकर 2019 तक का है. यानी वह कोरोना काल से पहले का है, जबकि पीएम मोदी की दाढ़ी कोरोना काल में बढ़ी है. कोरोना काल में तो जीडीपी लगातार दो बार माइनस में जा चुकी है. हालांकि, अब वह प्लस में आ चुकी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं