विज्ञापन

VIDEO: टकराव, हिंसा, पत्थरबाजी और सियासत... संसद मार्च में दिनभर क्या-क्या हुआ?

कॉकरोच जनता पार्टी की अगुवाई में सोमवार को दिल्ली में संसद मार्च निकाला गया. प्रदर्शनकारियों ने संसद का घेराव करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग करके रोक दिया.

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया.
PTI
नई दिल्ली:

जंतर-मंतर से शुरू हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन सोमवार को संसद भवन के काफी करीब तक पहुंच गया. CJP की अगुवाई में संसद मार्च के लिए जंतर-मंतर पर हजारों लोग पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेड लगाकर रोकने की कोशिश की, क्योंकि संसद की तरफ मार्च करने की इजाजत नहीं थी. 

कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाबलों के बीच झड़प भी देखने को मिली. दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया था कि संसद मार्च के लिए अनुमति नहीं थी. हालांकि, इस मार्च से निपटने के लिए भी पुलिस ने तैयारी कर रखी थी. 

15 जोन में बंटी दिल्ली

राजधानी दिल्ली को 15 जोन में बांटकर सुरक्षा बढ़ाई गई. पांच या उससे ज्यादा लोगों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध था तो संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी. 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने कई मेट्रो स्टेशन को बंद रखा जिससे कि संसद के आसपास लोग ना पहुंच पाए. जनपथ, राजीव चौक और पटेल चौक जैसे स्टेशन बंद रहे जिससे कि वहां पर प्रदर्शनकारियों की संख्या कुछ कम हो पाए. राजीव चौक मेट्रो स्टेशन के अंदर हंगामा मच गया और लोगों ने वहीं विरोध करना शुरू कर दिया. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

कई जगह पत्थरबाजी भी हुई

प्रदर्शन के दौरान पत्थर फेंकने की भी तस्वीरें सामने आईं. सवाल ये पूछे जा रहे हैं कि जब प्रदर्शन हुआ तो उसमें पत्थरबाजी की क्या जरूरत थी? एक रिपोर्ट के मुताबिक 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

अब कई केस भी दर्ज किए जा रहे हैं. पुलिस वीडियो फुटेज के आधार पर लोगों की पहचान करेगी कि ये कौन कौन लोग हैं जिन्होंने पुलिस पर पत्थर बरसाए हैं. 

पुलिस कर्मियों पर जब पत्थर बरसाए गए तो पुलिस कर्मियों ने लोगों को हिरासत में लिया. तकरीबन 70 लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: PTI

संसद के अंदर भी उठा मुद्दा

सड़क पर जब यह सब हंगामा हो रहा था तो संसद में इसकी गूंज सुनाई दे रही थी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने संसद में कहा कि बच्चों को मारने की कोशिश की गई. 

उन्होंने कहा कि आज यहां जंतर-मंतर पर हजारों बच्चे आए हैं. वहां लाठीचार्ज हो गया है. सरकार उन्हें मारने की कोशिश कर रही है.

संसद के बाहर हो रहे इस हंगामे को लेकर संसद के अंदर भी बवाल हुआ. इस कारण लोकसभा और राज्यसभा, दोनों की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी. 

कुछ प्रदर्शनकारी संसद भवन के काफी करीब भी पहुंच गए थे. इस कारण कुछ देर के लिए संसद भवन के गेट भी बंद किए गए. 

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: IANS

प्रदर्शन को लेकर सियासत भी तेज

प्रदर्शन को लेकर सियासत भी तेज हो गई. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार छात्र विरोधी है तो वहीं बीजेपी का कहना था कि अपनी मांगों के लिए सरकार की बांह नहीं मरोड़ी जा सकती. 

कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने कहा कि विरोध प्रदर्शन संसद के बाहर नहीं करेंगे तो कहां करेंगे? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों से डर गई है. वहीं, बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने कहा कि प्रोटेस्ट ठीक नहीं है. जनता ने सरकार को चुना है और कैसे सरकार चलाएगी, ये उनका अधिकार है. 

हिंसा के पीछे की साजिश की जांच होगी

पुलिस के मुताबिक, अब तक 70 लोगों को हिरासत में लिया गया है. इनमें से कई लोग छात्र नहीं हैं. हिंसा के पीछे साजिश की भी जांच होगी. पुलिस कह रही है कि इस पूरे प्रदर्शन के पीछे साजिश के एंगल से भी जांच की जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cockroach Janata Party, Cockroach Janata Party 'March To Parliament', Abhijeet Dipke, CJP Protest Delhi, Delhi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com