विज्ञापन

चक्रवात 'अकवान' का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

चक्रवात अकवान के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के मद्देनज़र ईस्ट कोस्ट रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है. रेलवे ने एहतियातन 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को चलने वाली 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

चक्रवात 'अकवान' का कहर: वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
तूफान के कारण ट्रेन रद्द
NDTV
  • चक्रवात अकवान के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे ने 19 से 21 नवंबर तक 39 ट्रेनों को सुरक्षा के मद्देनजर रद्द कर दिया है.
  • रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
  • 20 नवंबर को सबसे अधिक ट्रेनों का रद्द होना तय किया गया है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें भी शामिल हैं.

चक्रवात अकवान के ओडिशा तट की ओर बढ़ने के कारण ईस्ट कोस्ट रेलवे ने एहतियात के तौर पर 39 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. ये ट्रेनें 19, 20 और 21 नवंबर 2026 को चलने वाली थी. ईस्ट कोस्ट रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक राउत ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और चक्रवात के दौरान रेल परिचालन में किसी तरह के जोखिम से बचने के लिए यह फैसला लिया गया है. रद्द की गई ट्रेनों में लंबी दूरी की एक्सप्रेस, पैसेंजर, मेमू और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.

20 नवंबर को सबसे ज्यादा ट्रेनें रद्द

20 नवंबर को रद्द की गई प्रमुख ट्रेनों में भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस, विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस, हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस और पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं. इसके अलावा पुरी, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड, ब्रह्मपुर, अंगुल, तलचर और गुनुपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेनें भी रद्द रहेंगी.

किस दिन कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी?

  • 19 नवंबर 2026

  • ट्रेन नंबर 12881 – शालीमार-पुरी एक्सप्रेस
  • ट्रेन नंबर 58532 – विशाखापत्तनम-ब्रह्मपुर पैसेंजर
  • ट्रेन नंबर 18017 – भंजपुर-पुरी एक्सप्रेस
  • 20 नवंबर 2026
  • 68446 – पलासा-कटक पैसेंजर
  • 68445 – कटक-पलासा पैसेंजर
  • 68433 – कटक-गुनुपुर मेमू
  • 68434 – गुनुपुर-कटक मेमू
  • 68420 – पलासा-भुवनेश्वर मेमू
  • 68419 – भुवनेश्वर-पलासा मेमू
  • 20841 – भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 20842 – विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 22819 – भुवनेश्वर-विशाखापत्तनम इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 22820 – विशाखापत्तनम-भुवनेश्वर इंटरसिटी एक्सप्रेस
  • 22883 – पुरी-यशवंतपुर गरीब रथ एक्सप्रेस
  • 68403 – खुर्दा रोड-पुरी मेमू
  • 68404 – पुरी-खुर्दा रोड मेमू
  • 68450 – दासपल्ला-पुरी मेमू
  • 68449 – पुरी-दासपल्ला मेमू
  • 68421 – अंगुल-पुरी मेमू
  • 68422 – पुरी-अंगुल मेमू
  • 68413 – तलचर-पुरी मेमू
  • 68414 – पुरी-तलचर मेमू
  • 18401 – बांगरीपोसी-पुरी एक्सप्रेस
  • 18402 – पुरी-बांगरीपोसी एक्सप्रेस
  • 68441 – जलेश्वर-पुरी मेमू
  • 68442 – पुरी-जलेश्वर मेमू
  • 22895 – हावड़ा-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 22896 – पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 20891 – टाटानगर-ब्रह्मपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • 20892 – ब्रह्मपुर-टाटानगर वंदे भारत एक्सप्रेस
  • * 68410 – पुरी-खुर्दा रोड मेमू
  • 68409 – खुर्दा रोड-पुरी मेमू
  • 18417 – पुरी-गुनुपुर एक्सप्रेस
  • 18418 – गुनुपुर-पुरी एक्सप्रेस
  • 68411 – भुवनेश्वर-ब्रह्मपुर मेमू
  • 68412 – ब्रह्मपुर-भुवनेश्वर मेमू
  • 58531 – ब्रह्मपुर-विशाखापत्तनम पैसेंजर
  • 18018 – पुरी-भंजपुर एक्सप्रेस

21 नवंबर 2026

1 ट्रेन नंबर 22884 – यशवंतपुर-पुरी गरीब रथ एक्सप्रेस

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Akwan, Trains Cancelled
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com