- राज्यसभा में कल पेश होगा नागरिकता संशोधन बिल
- सरकार जुटा पाएगी क्या बहुमत?
- बहुमत के लिए चाहिए 121 सांसदों का समर्थन
लोकसभा में नागरिकता संशोधन बिल (Citizenship Amendment Bill) पास हो गया है. सोमवार रात इस बिल को लेकर सदन में वोटिंग हुई और 311 वोटों से यह पास हो गया. विधेयक के विरोध में 80 वोट पड़े. विपक्षी पार्टियां इस बिल का पुरजोर विरोध कर रही हैं. कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने मंगलवार सुबह एक के बाद एक तीन ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला है. अब इस बिल को उच्च सदन यानी राज्यसभा में भेजा जाएगा. जहां पर सरकार के पास उस तरह का समर्थन नहीं है जैसा कि लोकसभा में उसे बहुमत हासिल है हालांकि ऐसा लग रहा है कि जिस तरह से जम्मू-कश्मीर से जुड़े अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए सरकार ने समर्थन जुटा लिया था वैसे ही इस बिल को लेकर भी आसानी से वह आंकड़े जुटा लेगी. बात करें राज्यसभा में आंकड़ों की तो राज्यसभा में कुल सांसदों की संख्या 245 होती है लेकिन इस समय 5 सीटें खाली हैं. इसलिए बिल पास कराने के लिए सरकार को 121 सांसदों के समर्थन की जरूरत पड़ेगी.
लोकसभा में पास हुआ नागरिकता संशोधन विधेयक तो गौहर खान बोलीं- भारतीय लोकतंत्र के लिए दुखद...
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
और ऐसा लग रहा है कि सरकार के पास 130 सांसदों का समर्थन है. जिसमें 130 एनडीए के हैं और 14 अन्य दलों के सांसद हैं. जिसमें बीजेपी के 83, एआईएडीएमके 11, जेडीयू 6, शिरोमणि अकाली दल 3, निर्दलीय 13 सांसद हैं. इसके अलावा बीजेडी के 7, शिवसेना के 3, वाएसआरसीपी के 2 और टीडीपी के 2 सांसद शामिल हैं.
विपक्ष के विरोध के बीच लोकसभा में पास हुआ नागरिकता संशोधन बिल, पढ़ें इससे जुड़ी 10 बड़ी बातें
वहीं बात करें विरोधी पक्ष की तो यूपीए के पास 110 सांसद हैं. जिसमें कांग्रेस के 46, डीएके के 5, आरजेडी के 4, एनसीपी के 4, केरल कांग्रेस के 1, आईयूएमएल के 1, पीएमके,1 एमडीएमके के 1, एमडीएमके के 1, निर्दलीय 1 सांसद हैं. वहीं बीजेपी के विरोध शामिल अन्य दलों की बात करें तो टीएमसी 13, सपा-9, सीपीएम-5, बीएसपी-4 आप-3, पीडीपी-2, सीपीआई-1, जेडीएस-1, अन्य-1. इसके अलावा टीआरएस भी बीजेपी विरोधी गुट में शामिल है जिसके 6 सांसद शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं