विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2019

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे डीयू के छात्र, परीक्षाओं का किया बॉयकॉट

दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परीक्षाओं का बहिष्कार कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई की.

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उतरे डीयू के छात्र, परीक्षाओं का किया बॉयकॉट
देशभर के छात्र जामिया छात्रों के समर्थन में उतरे हैं.
नई दिल्ली:

दिल्ली विश्वविद्यालय के कई छात्रों ने संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे जामिया मिल्लिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के छात्रों के साथ एकजुटता दर्शाने के लिए सोमवार को परीक्षाओं का बहिष्कार कर प्रदर्शन किया. इसके बाद कला संकाय में भारी बल की तैनाती कर दी गई है. सूत्रों ने कहा कि विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के छात्रों ने जामिया की स्थिति का हवाला देकर रविवार रात अपने प्राध्यापकों को पत्र लिख कर परीक्षाओं को टालने का अनुरोध किया लेकिन देर हो जाने की वजह से इस पर विचार नहीं किया जा सका.

एक सूत्र ने बताया कि छात्रों से कहा गया कि, चूंकि परीक्षाएं खत्म होने की कगार पर हैं, इसलिए उनके स्थगन का फैसला संभव नहीं है. साथ ही सूत्रों ने कहा कि परीक्षा टालने का फैसला केवल विश्वविद्यालय ले सकता है न कि संबंधित विभाग. दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने परीक्षाओं का बहिष्कार कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर कार्रवाई की.

जामिया यूनिवर्सिटी इलाके में हिंसा और आगजनी पर दिल्ली पुलिस की ओर से 7 बड़े दावे

राजनीति शास्त्र के छात्रों ने जामिया के छात्रों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए परीक्षाओं का बहिष्कार किया. रामजस कॉलेज के एक छात्र, अभिज्ञान ने कहा, 'मैं एकमात्र ऐसा छात्र हूं जिसे मौरिस नगर पुलिस थाने में हिरासत में लिया गया. जामिया छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई के खिलाफ कला संकाय के बाहर 60-70 छात्रों का समूह विरोध प्रदर्शन कर रहा था.'

VIDEO: जामिया और AMU के बाद अब लखनऊ की यूनिवर्सिटी में भी पुलिस-छात्रों में भिड़ंत

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Citizenship Amendment Act, Delhi University
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com