विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की भरमार, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट

UGC Fake Universities List: यूजीसी की तरफ से बार-बार फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की जाती है. इस लिस्ट में दिल्ली के सबसे ज्यादा संस्थानों को शामिल किया गया है.

राजधानी दिल्ली में फर्जी यूनिवर्सिटीज की भरमार, UGC ने जारी की पूरी लिस्ट
देशभर में चल रही 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट

यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन यानी UGC की तरफ से 32 फर्जी यूनिवर्सिटीज की लिस्ट जारी की गई है. इसमें बताया गया है कि सबसे ज्यादा फर्जी यूनिवर्सिटी और संस्थान राजधानी दिल्ली में चल रहे हैं. यूजीसी ने छात्रों को एक बार फिर से सलाह दी है कि वो एडमिशन लेने से पहले यूनिवर्सिटी की पड़ताल करें और अपने राज्य की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज के बारे में जरूर देखें. ऐसे तमाम फर्जी संस्थान छात्रों को एडमिशन देते हैं और मोटी फीस वसूलते हैं. हालांकि इनकी तरफ से जारी की गई डिग्री की कहीं भी मान्यता नहीं होती है. 

दिल्ली में चल रहे ये फर्जी संस्थान 

  1. माउंटेन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी
  2. वर्ल्ड पीस ऑफ यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  3. इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग
  4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट सॉल्यूशन
  5. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक एंड फिजिकल हेल्थ साइंसेज
  6. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड
  7. यूनाइटेड नेशंस यूनिवर्सिटी
  8. वोकेशनल यूनिवर्सिटी
  9. एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी
  10. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग
  11. विश्वकर्मा ओपन यूनिवर्सिटी फॉर सेल्फ-एम्प्लॉयमेंट
  12. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय

देख लीजिए राज्यवार लिस्ट 

आंध्र प्रदेश: 2 संस्थान

क्राइस्ट न्यू टेस्टामेंट डीम्ड यूनिवर्सिटी, गुंटूर
बाइबल ओपन यूनिवर्सिटी ऑफ इंडिया, विशाखापत्तनम

अरुणाचल प्रदेश: 1 संस्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन

हरियाणा: 1 संस्थान

मैजिक एंड आर्ट यूनिवर्सिटी, फरीदाबाद

झारखंड: 1 संस्थान

दक्षा यूनिवर्सिटी (वोकेशनल एंड लाइफ स्किल एजुकेशन), रांची

कर्नाटक: 2 संस्थान

ग्लोबल ह्यूमन पीस यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु
सर्व भारतीय शिक्षा पीठ, तुमकुर

केरल: 2 संस्थान

इंटरनेशनल इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ प्रोफेटिक मेडिसिन
सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी

महाराष्ट्र: 2 संस्थान

राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
नेशनल बैकवर्ड कृषि विद्यापीठ, सोलापुर

पुडुचेरी: 2 संस्थान

उषा लचुमनन कॉलेज ऑफ एजुकेशन
श्री बोधि एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन

राजस्थान: 1 संस्थान

राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट, भिवाड़ी

उत्तर प्रदेश: 4 संस्थान

गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग
नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अलीगढ़
भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ
महामाया टेक्निकल यूनिवर्सिटी, नोएडा

पश्चिम बंगाल: 2 संस्थान

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता
इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता

क्यों फर्जी हैं ये तमाम संस्थान?

यूजीसी की तरफ से भारत के तमाम उच्च शिक्षा संस्थानों को मान्यता दी जाती है. यूजीसी एक्ट, 1956 के तहत यूनिवर्सिटीज और संस्थान मान्यता ले सकते हैं और डिग्री या डिप्लोमा जारी कर सकते हैं. हालांकि कुछ संस्थान बिना मंजूरी के ही खुद को यूनिवर्सिटी का दर्जा देते हैं और छात्रों को दाखिला देते हैं. डिग्री की मान्यता नहीं होने का सीधा मतलब ये होता है कि उससे कोई सरकारी नौकरी नहीं मिल सकती है और आगे की पढ़ाई में भी ये वैध नहीं होती है. 

ऐसे चेक करें फर्जी यूनिवर्सिटी की लिस्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugc.gov.in पर जाएं
  • मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज की लिस्ट खोलें
  • जिस यूनिवर्सिटी या संस्थान में एडमिशन की तैयारी कर रहे हैं, उसे लिस्ट में देखें
  • डिस्टेंस और ऑनलाइन कोर्स के लिए यूजीसी डिस्टेंस एजुकेशन ब्यूरो की जरूरी मंजूरी चेक करें
  • यूनिवर्सिटी अगर लिस्ट में नहीं दिख रही है तो यहां एडमिशन बिल्कुल न लें दावों पर यकीन न करें.

यह भी पढ़ें | बेटों को पढ़ाने के लिए पिता ने बेची जमीन, अब एक बनेगा डॉक्टर और दूसरा इंजीनियर

यह भी पढ़ें | JEE Main की तैयारी के लिए NTA ने जारी किए पिछले साल के क्वेश्चन पेपर, एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UGC Fake Universities List, UGC Fake Universities, Farzi University, Delhi Fake Universities List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com