लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की टिप्पणी पर एलजेपी (रामविलास) नेता चिराग पासवान का कहना है कि सिर्फ लोगों को डराने के लिए आरक्षण, लोकतंत्र और संविधान को बदलने की बात विपक्ष द्वारा की जा रही है. ऐसा कुछ नहीं होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 10 सालों से सत्ता में हैं, क्या इस दौरान कुछ ऐसा हुआ? लालू यादव पर निशाना साधते हुए चिराग पासवान ने कहा कि ये खुद को जयप्रकाश नारायण का अनुयायी कहते हैं, लेकिन उनका नारा शायद भूल गए हैं.
10 सालों में बताइए कौन से संविधान को खतरा आया?
विपक्ष पर हमला बोलते हुए चिराग पासवान ने कहा, "एक ही बात वह कितनी बार बोलेंगे... काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती है. कितनी बार लोगों को इस बात का डर दिखाया जाएगा... पिछले 10 साल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता संभाली हुई है. इन 10 सालों में बताइए कौन से संविधान को खतरा आ गया? कौन-से आरक्षण पर खतरा आ गया, कौन से लोकतंत्र पर खतरा आ गया? ये लोग अपना जवाब क्यों नहीं देते हैं? क्या ये वो कांग्रेस नहीं है, जिसने देश में आपातकाल लगाने का काम किया था."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
क्या ये भूल गए क्या था जेपी को नारा...!
लालू यादव पर तंज कसते हुए चिराग पासवान ने कहा, "ये लोग जो अपने आपको जेपी (जयप्रकाश नारायण) का अनुयायी कहते हैं... क्या ये भूल गए क्या था जेपी को नारा. उन्होंने संपूर्ण सत्ता का नारा इसी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए दिया था. आज उन्हीं के साथ गठबंधन में रहकर ये लोग बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं. ये यकीकत है कि जिस कांग्रेस के साथ ये लोग गठबंधन में हैं, वो गरीब लोगों की संपत्ति हड़पना चाहती है."
गरीबों की संपत्ति लूटने की साजिश
कांग्रेस को विरासत टैक्स के मुद्दे पर घेरते हुए चिराग पासवान ने कहा, "विरासत टैक्स क्या है... कांग्रेस इस बात का जवाब दे? 55 प्रतिशत गरीब किसानों, गरीब मजदूरों, महिलाओं की संपत्ति ये लोग हड़पना चाहते हैं. विरासत टैक्स के जरिये महिलाओं के गहने ये लोग हड़पना चाहते हैं. इसमें कुछ नया नहीं है, क्योंकि ये इनकी परंपरा रही है. 'लैंड फोर जॉब', किसने ये परंपरा शुरू की है? इन्हीं लोगों ने शुरू की थी और अब ये लोग विधिवत तरीके से लोगों की संपत्ति हड़पना चाहते हैं. क्या होगी वो विधि... विरासत टैक्स लागू करना. अब ये सब बातें जनता के बीच में नहीं आएं, इसलिए कभी आरक्षण, कभी संविधान बदलने की बात करके लोगों को भ्रमित करते हैं. मेरे प्रधानमंत्री 15 सालों तक गुजरात में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, तब इन्होंने कौन-सा आरक्षण हटा दिया, कौन-सा कानून बदल दिया?"
चिराग पासवान ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ये लोग असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाना चाहते हैं. जात, पात, धर्म और मजहब के नाम पर बांटने की राजनीति, जो 90 के दशक से कांग्रेस-आरजेडी का कल्चर रहा है, उसे बढ़ावा देना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें:- सज्जाद लोन ने उमर अब्दुल्ला से "BJP की टीम बी" के दावे पर माफी मांगने को कहा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं