विज्ञापन

CJP के प्रदर्शन पर बरसे चिराग पासवान-'युवाओं के जरिए अराजकता फैला रहीं ऐसी पार्टियां'

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने दिल्ली में होने वाले सीजेपी के आंदोलन को लेकर बड़ा बयान दिया है. साथ ही उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि अगर उन्हें चुनाव आयोग को लेकर कोई चिंता है तो उन्हें अपनी बात सही माध्यमों से अपनी बात रखनी चाहिए.

CJP के प्रदर्शन पर बरसे चिराग पासवान-'युवाओं के जरिए अराजकता फैला रहीं ऐसी पार्टियां'
चिराग पासवान का सीजेपी के प्रदर्शन पर बड़ा बयान (फाइल फोटो)
  • चिराग पासवान ने सीजेपी के प्रदर्शन पर निशाना साधा है. उन्होंने कांग्रेस को भी सलाह दी है.
  • चिराग पासवान ने कहा कि CJP जैसी पार्टियां युवाओं के जरिए अराजकता फैला रहीं हैं.
  • उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि वह चुनाव आयोग को लेकर अपनी बात वैधानिक तरीके से रखे.

चिराग पासवान ने CJP के प्रदर्शन को लेकर कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अनुमति हमेशा रही है लेकिन अगर किसी प्रदर्शन की आड़ में कुछ असामाजिक तत्व अपनी राह तलाशने का काम करते हैं तो उन्हें चिन्हित करना जरूरी है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस को भी सलाह दी है कि लगातार प्रदर्शन से दिल्ली वासियों को परेशानी हो रही है, इसलिए उन्हें चुनाव आयोग से कोई शिकायत है कि तो अपनी बात को सही माध्यम से रखना चाहिए. कांग्रेस ने महामहिम से भी मुलाकात की थी, इसलिए सही तरीको से अपनी बात रखनी चाहिए. 

CJP युवाओं के जरिए अपनी सोच ला रही

चिराग पासवान ने दिल्ली में आयोजित CJP के प्रदर्शन को लेकर कहा 'CJP जैसी पार्टियां जिस तरह से अपनी सोच को युवाओं को माध्यम से आराजकता की तरफ ले जा रही है, उन्हें चिन्हिंत करके रोका जाना जरूरी है. लेकिन अगर कोई सामान्य तरह से अपना प्रदर्शन कर रहा है तो उसके लिए प्रदर्शन करने देना चाहिए. वहीं लाठीचार्ज को लेकर उन्होंने कहा कि मैं किसी भी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं. लेकिन कई बार परस्थितियां अलग होती है, अगर ज्यादा अराजकता होगी तो पुलिस को इस तरह से उन्हें रोका गया होगा. हालांकि मैं फिर भी किसी तरह की हिंसा का समर्थन नहीं करता हूं.    

कांग्रेस को वैधानिक तरीके से अपनी बात रखना चाहिए

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर भी चिराग पासवान ने निशाना साधा. उन्होंने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस पिछले चार से पांच दिनों से लगातार प्रदर्शन कर रही है. जिसकी वजह से दिल्ली के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. अगर कांग्रेस को चुनाव आयोग को लेकर कोई चिंता है, तो उसे सही माध्यमों से अपनी बात रखनी चाहिए. कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है. लेकिन जिसकी वजह से पूरी दिल्ली परेशान हो रही है. उस पर आपको स्पष्ट तरह से अपनी बात रखिए. लेकिन तीन-तीन दिनों तक सड़कों जाम रखना यह बिल्कुल भी सही नहीं है. 

ये वीडियो भी देखिए. 

दिल्ली में CJP को प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति

दिल्ली में CJP ने 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था. लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस प्रदर्शन को अनुमति नहीं दी थी. क्योंकि दिल्ली पुलिस से प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले नहीं बताया गया था. लेकिन उसके बाद भी सीजेपी ने प्रदर्शन करने की कोशिश की थी. जिसके चलते शनिवार को दिल्ली में पुलिस ने सख्त व्यवस्था लगाई थी. इसके अलावा कांग्रेस ने भी लगातार तीन दिनों तक मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन किया था. जबकि 12 अक्तूबर को भी कांग्रेस ने फिर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. 

ये भी पढे़ंः दिल्ली में बंदिशों पर बोला SC- पूरे शहर से बैरिकेडिंग हटे, मेट्रो चले और इंटरनेट बंद नहीं होना चाहिए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chirag Paswan, Chirag Paswan Latest News, CJP Protest Delhi, Cjp Protest Delhi Metro Station Band, Chirag Paswan News Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com