छत्तीसगढ़ कैडर में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादलों के साथ ही एक अनूठा इतिहास बन गया है. अब प्रदेश के औसतन हर तीसरे जिले में कलेक्टर की कुर्सी पर महिला आईएएस अधिकारी तैनात हैं. संभवतः यह पहली बार है कि प्रदेश के कुल 33 में से 12 जिलों की कमान महिला कलेक्टरों के हाथों में है.
दरअसल, छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार ने 18 अगस्त 2026 को प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए 22 आईएएस अफसरों के तबादले किए हैं. शासन के इस आदेश से मंत्रालय के वरिष्ठ अफसरों से लेकर जिलों के कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ और विभिन्न विभागों के संचालक स्तर के अधिकारी बदले गए हैं. कांकेर, मुंगेली, सक्ती, कबीरधाम, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जैसे जिलों को नए कलेक्टर मिले हैं.
खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ में हालिया तबादला सूची के जरिए सक्ती, कबीरधाम और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों में नई महिला कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है. ताजा बदलावों के तहत 2016 बैच की आईएएस अधिकारी जयश्री जैन को सक्ती जिले का नया कलेक्टर बनाया गया है.
वहीं, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहीं तुलिका प्रजापति का तबादला कर उन्हें कबीरधाम जिले की कमान सौंपी गई है. खेल एवं युवा कल्याण विभाग की निदेशक रहीं तनूजा सलाम को अब मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है.
महिला कलेक्टरों की जिलावार सूची
- IAS जयश्री जैन, जिला कलेक्टर, सक्ती
- IAS तुलिका प्रजापति, जिला कलेक्टर, कबीरधाम
- IAS तनुजा सलाम, जिला कलेक्टर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी
- IAS नूपुर राशि पन्ना, जिला कलेक्टर, कोंडागांव
- IAS प्रतिष्ठा ममगाई, जिला कलेक्टर, बेमेतरा
- IAS नम्रता जैन, जिला कलेक्टर, नारायणपुर
- IAS दिव्या मिश्रा, जिला कलेक्टर, बालोद
- IAS रीना जमील, जिला कलेक्टर, सूरजपुर
- IAS पद्मिनी भोई साहू, जिला कलेक्टर, सारंगढ़-बिलाईगढ़
- IAS चंदन संजय त्रिपाठी, जिला कलेक्टर, बलरामपुर-रामानुजगंज
- IAS संतन देवी जांगड़े, जिला कलेक्टर, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
- IAS रोक्तिमा यादव, जिला कलेक्टर, कोरिया
यह भी पढ़ें- IAS अपूर्वा पाण्डे का परिवार 'सरकारी नौकरियों की खान', 15 सदस्यों में से कौन किस पद पर?
यह भी पढ़ें- IAS अपूर्वा पाण्डे उत्तराखंड की सबसे युवा कलेक्टर, अल्मोड़ा की 'मन्नू' से यंगेस्ट DM बागेश्वर तक की कहानी
यह भी पढ़ें- यंगेस्ट कलेक्टर की लव स्टोरी: जब दिल दे बैठे 50वीं-51वीं रैंक वाले IAS, प्रतिष्ठा ममगाईं-संबित मिश्रा कौन?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं