- कैबिनेट विस्तार के दिन ही बगावत के सुर.
- भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है.
- नौ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ.
छ्त्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश सिंह बघेल के कैबिनेट विस्तार के दिन ही उनकी टीम में बगावत के सुर देखने को मिले हैं. मंत्रियों की लिस्ट में अपना नाम न पाकर कांग्रेस के एक विधायक ने कहा कि नेहरू-गांधी परिवार के साथ तीन पीढ़ियों का जुड़ाव है. मैं उनसे हमेशा न्याय की उम्मीद करता हूं. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस विधायक अमितेश शुक्ला का कहना है, 'मुझे पता चला है कि आज कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ लेने जा रहे लोगों की सूची में मेरा नाम नहीं है... हमारा परिवार नेहरू-गांधी परिवार के साथ तीन पीढ़ियों से जुड़ा रहा है... मैं उनसे हमेशा न्याय की आशा करता हूं...'
बता दें, मंगलवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को नौ विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई. राजधानी रायपुर के पुलिस परेड मैदान में मंगलवार को विधायक रविन्द्र चौबे, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, जय सिंह अग्रवाल, शिव डहरिया, महिला विधायक अनिला भेड़िया, रुद्र गुरु, प्रेमसाय सिंह टेकाम और उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
छत्तीसगढ़ : सीएम भूपेश बघेल ने कहा, लोकसभा चुनाव में हम सारी सीटें जीतेंगे
Amitesh Shukla,Congress MLA,Chhattisgarh:I've come to know that my name is not in the list of people who'll be taking take oath as cabinet ministers today.Our family has been associated with the Nehru-Gandhi family for the past 3 generations. I'll always expect justice from them. pic.twitter.com/XZYEt9PIuL
— ANI (@ANI) December 25, 2018
राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल ने इस महीने की 17 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी. इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने मंत्री पद की शपथ ली थी. सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नए मंत्रियों को लेकर कयास लगाए जा रहे थे. हालांकि बघेल ने साफ किया था कि उनके मंत्रिमंडल में वरिष्ठ और अनुभवी विधायकों को जगह दी जाएगी. यही कारण है कि पहली बार चुने गए विधायकों को इसमें जगह नहीं दी गई है.
छत्तीसगढ़ : भूपेश बघेल ने सीएम की कुर्सी संभालते ही बदल डाले अधिकारियों के विभाग, 6 बड़ी बातें
छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 90 में से 68 सीटों पर, भारतीय जनता पार्टी ने 15 सीटों पर तथा पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) और बहुजन समाज पार्टी गठबंधन ने सात सीटों पर जीत हासिल की है. मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू, कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया, राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा समेत कई अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
(इनपुट- एजेंसियां)
पांच सालों में तीन गुना बढ़ी छत्तीसगढ़ के नए CM भूपेश बघेल की संपत्ति
VIDEO- सामूहिक नेतृत्व में हम मिलकर काम करेंगे: भूपेश बघेल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं