विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2011

चेन्नई : चक्रवाती तूफान 'ठाणे' का संकट

चेन्नई में चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 'ठाणे' नाम का ये तूफान शुक्रवार की सुबह चेन्नई पहुंच सकता है।
चेन्नई:

चेन्नई में चक्रवाती तूफान आने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक 'ठाणे' नाम का ये तूफान शुक्रवार की सुबह चेन्नई पहुंच सकता है। इस समुद्री तूफान का असर गुरुवार रात से ही नजर आने लगेगा। माना जा रहा है कि अगले दो दिनों में तमिलनाडु के कई तटीय इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी। मौसम विभाग ने तटीय इलाकों के प्रशासन को इस सिलसिले में लोगों को जानकारी देने के लिए कह दिया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cyclone Thane, Channai, चक्रवाती तूफान, चेन्नई
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com