1796 Grams Gold Concealed Inside Electric Motor: अक्सर विदेश यात्रा से लौटते वक्त यात्री अपने साथ कोई न कोई चीज यादगार के तौर पर जरूर लाते हैं, लेकिन कई बार एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान बहुमूल्य चीजों को छिपाकर अवैध रूप से लाने ले जाने के चक्कर में यात्री हर तिकड़म जुगाड़ भिड़ाते नजर आते हैं, जैसा कि हाल ही में सामने आए इस वीडियो में देखने को मिल रहा है. दरअसल, आबू धाबी से चेन्नई लौटे एक शख्स चेकिंग के दौरान सोने की तस्करी करता धरा गया, जिसकी कीमत सोने के बाजार में 95.15 लाख रुपये आंकी जा रही है. हैरानी की बात तो यह है कि, शख्स 1796 ग्राम सोने को शख्स ऐसी जगह छिपाकर लाया था, जिसे देखकर कस्टम अधिकारी भी दंग रह गए.
यूं तो कस्टम ड्यूटी (Custom Duty) से बचने के लिए विदेश से आने वाले कुछ यात्री कई तरह के हथकंडे अपनाते हैं, ताकि अधिकारियों की पैनी नजर से बच सकें. बावजूद इसके कस्टम अधिकारी उनकी सारी कोशिशों को नाकाम कर देते हैं. हाल ही एक ऐसा ही मामला बीते सोमवार (3 अप्रैल) चेन्नई एयरपोर्ट (Chennai Airport) पर देखने को मिला, जहां कस्टम अधिकारियों ने सोने की तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए यात्री को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि, अधिकारियों को यात्री पर शक था, जिसके बाद उसे रोककर जांच की गई, जिसके बाद शख्स के पास से 1796 ग्राम (1.796 किलो) सोना मिला, जिसे अधिकारियों सीज कर लिया. सोने के बाजार में जब्त किए गए सोने की कीमत 95.15 लाख रुपये बताई जा रही है. बता दें कि शख्स ने एक इलेक्ट्रिक मोटर के अंदर ये सोना छिपा रखा था, जिसे कस्टम एक्ट 1962 (Custom Act-1962) के तहत जब्त किया गया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यहां देखें वीडियो
#WATCH | Chennai Airport Customs intercepted a passenger who arrived from Abu Dhabi on April 3. On examination gold weighing 1796 gms valued at Rs 95.15 lakh concealed inside an electric motor was recovered and seized under the Customs Act, 1962.
— ANI (@ANI) April 5, 2023
(Video source: Customs) pic.twitter.com/ztDFlbmoCw
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू पर इस वीडियो को समाचार एजेंसी एएनआई ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. महज 49 सेकंड के इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी दंग हैं. ऐसा कई बार होता है, जब सोने की तस्करी करने वाले ऐसी-ऐसी जगह सोना छिपाकर लाते हैं कि जांच करने वाले भी सोच में पड़ जाते हैं.
रवीना टंडन को मिला पद्मश्री, राष्टपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं