दिल्ली में बाढ़, बारिश, जलजमाव और महंगाई के बीच अब वाहन मालिकों को एक और झटका लगने वाला है. दिल्ली परिवहन विभाग प्रदूषण जांच (PUC Certificate) महंगा करने जा रही है. दिल्ली सरकार ने वाहनों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के लिए नए रेट तय किये, अधिसूचना जारी होते ही नए रेट लागू हो जाएंगे. पेट्रोल, सीएनजी या एलपीजी दोपहिया और तिपहिया वाहनों के लिए अब ₹80 लगेंगे, अभी तक रेट ₹60 था
डीजल चालित वाहनों की प्रदूषण जांच दर 140 रुपये निर्धारित की गई, अभी तक ₹100 था रेट. दिल्ली में 2011 के बाद अब जाकर पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट के लिए रेट बढ़ाये गए
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
दिल्ली परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने बताया कि दिल्ली दिल्ली पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन की लंबे समय से लंबित मांगों के मद्देनज़र और प्रदूषण जांच सेवाओं की बढ़ती लागत को ध्यान में रखते हुए, हमने दरों में संशोधन करने का निर्णय लिया है.
भारत में सभी वाहनों के लिए वैध प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है, फिर भी कई वाहन मालिकों को इस आवश्यकता पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है. PUC प्रमाणपत्र यह सुनिश्चित करने में मदद करता है कि आपका वाहन निर्धारित उत्सर्जन मानकों को पूरा करता है, जिससे वायु प्रदूषण कम होता है. PUC प्रमाणपत्र की तरह, यह भी महत्वपूर्ण है कि वाहन मालिकों के पास वैध कार बीमा योजना हो.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं