विज्ञापन
This Article is From Jan 02, 2023

चंडीगढ़ में पंजाब के CM भगवंत मान के घर के पास से बम बरामद, पुलिस ने सील किया इलाका

जानकारी के मुताबिक बम शेल एक्टिव था. बम को पूरी सावधानी के साथ फायबर के ड्रम में रख दिया गया है. वहीं इसके चारों तरफ सेंड बैग रख दिए गए हैं. चंडी मंदिर आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है. कुछ जवान सुरक्षा के लिए यहां तैनात किए गए हैं.

मामले को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है.
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ दूरी पर राजिंदरा पार्क में एक बम मिला है. जानकारी के मुताबिक बम शेल एक्टिव था. बम को पूरी सावधानी के साथ फायबर के ड्रम में रख दिया गया है. वहीं इसके चारों तरफ सेंड बैग रख दिए गए हैं. चंडी मंदिर आर्मी को इसकी जानकारी दे दी गई है. कुछ जवान सुरक्षा के लिए यहां तैनात किए गए हैं.

जहां यह जिंदा बम शेल मिला वहां से मुख्यमंत्री आवास महज 2 किलोमीटर दूर है. सिविल डिफेंस नोडल ऑफिसर कुलदीप कोहली ने जिंदा बम शेल मिलने की पुष्टि कर दी है.

घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर मुख्यमंत्री का हेलीपैड है, ऐसे में इसे उनकी सुरक्षा में बड़ी सेंध मानी जा रही. वहां पास में ही हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर का भी आवास है.

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एक राहगीर ने चंडीगढ़ के सेक्टर 2 स्थित कोठी से कुछ ही दूरी पर राजिंदरा पार्क के पास बम का शेल देखा. उसने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी. वहां पर मौजूद जवानों ने तुरंत शेल के आसपास रेत से भरी बोरियां रख दीं और बम निरोधक दस्ते को बुलाया. मामले को देखते हुए पूरे इलाके को सील कर दिया गया है. साथ ही वहां पर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Bhagwant Maan, Bomb Alert, Bomb Disposal Squad
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com