विज्ञापन

हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत; पेड़ों पर लटके मिले शव

हादसे की शिकार हुई कार के परखच्चे उड़ गए. तस्वीर में पहाड़ी नदी में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है. हादसे की सूचना पर शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसे से जुड़ी एक अन्य भयावह तस्वीर सामने आई. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव पेड़ से लटके मिले.

हिमाचल के चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत; पेड़ों पर लटके मिले शव
हिमाचल के चंबा में कार हादसे में 4 लोगों की मौत.
  • हिमाचल के चंबा में नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक कार बैरा सिउल नदी में गिर गई, जिससे चार लोगों की मौत हुई.
  • हादसा बैरा सिउल बांध के पास रात के समय हुआ और घटना की जानकारी रविवार सुबह पुलिस को मिली.
  • मृतक चारों व्यक्ति चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ ग्राम पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं.
शिमला:

Chamba Car Accident: हिमाचल के चंबा जिले से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है. यहां एक कार सड़क से काफी नीचे स्थित खाई में गिर गई. इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई. घटनास्थल से आई तस्वीरें हादसे की भयावहता को बता रहे हैं. हादसे की शिकार हुई कार के परखच्चे उड़ गए. तस्वीर में पहाड़ी नदी में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त नजर आ रही है. हादसे की सूचना पर शुरू हुए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान हादसे से जुड़ी एक अन्य भयावह तस्वीर सामने आई. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के शव पेड़ से लटके मिले. जिसे रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे जवानों ने पेड़ पर चढ़कर शवों को उतारा. 

सड़क से काफी नीचे बैरा सिउल नदी में गिरी कार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में नकरोड़-हिमगिरी मार्ग पर एक कार बैरा सिउल नदी में गिर गई, जिससे उसमें सवार 4 लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने रविवार को बताया कि यह घटना नदी पर बने एक बांध के पास हुई. पुलिस के अनुसार, चुराह उपमंडल में शनिवार देर रात हुए इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान में लगे जवान.

घटनास्थल पर राहत-बचाव अभियान में लगे जवान.

बैरा सिउल बांध चुराह क्षेत्र में हुआ हादसा

इस दुर्घटना की जानकारी रविवार सुबह मिली, जिसके बाद तिस्सा पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंचीं. तिस्सा थाना प्रभारी तथा अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद है. नेशनल हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (एनएचपीसी) द्वारा संचालित बैरा सिउल बांध चुराह क्षेत्र में स्थित 180 मेगावाट क्षमता की रन-ऑफ-द-रिवर जलविद्युत परियोजना है.

बताया जा रहा है कि मारे गए चारों लोग चुराह उपमंडल की टिकरीगढ़ ग्राम पंचायत के निवासी थे. हालांकि, उनकी पहचान और वाहन के मालिक की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

सुबह हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस

डैम साइड के नजदीक देर रात HP44A 0494 नंबर ऑटो कार अनियंत्रित होकर बैरा स्यूल नदी में गिर गई. इस हादसे में वाहन सवार 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी सुबह लगी. सूचना मिलते ही तीसा पुलिस व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची. राहत एवं बचाव कार्य जारी है. 

तीसा थाना प्रभारी व अग्निशमन की टीम मौके पर है. चारो लोग चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ के बताए जा रहे है. मृतकों की पहचान और वाहन किसका है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

इनपुटः चंबा से सुभाष महाजन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chamba, Chamba Accident, Chamba Accident News, Chamba Himachal Pradesh, Himachal News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com