- 24 घंटों में कोरोना के 37,566 नए मामले
- इस दौरान 907 कोविड मरीजों की मौत
- एक दिन में 35 लाख से ज्यादा टीकाकरण
केंद्र सरकार ने राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से कोरोनावायरस (Coronavirus) के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने के लिए कहा है. साथ ही कहा है कि वे COVID-19 के हालातों पर करीब से नजर रखें. केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने राज्यों को लिखे पत्र में कहा, 'प्राथमिकता समूहों और आर्थिक गतिविधियों के केंद्रों के त्वरित कवरेज पर ध्यान केंद्रित करते हुए टीकाकरण की प्रभावी योजना को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.'
पत्र में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को महामारी के प्रभावी प्रबंधन के लिए पांच गुना रणनीति पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा गया है और कहा गया है कि प्रतिबंधों में ढील देने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक किया जाना चाहिए. केंद्रीय गृह सचिव ने पत्र में कहा, 'कोविड-19 के प्रभावी प्रबंधन यानी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन के लिए पांच-गुना रणनीति पर लगातार ध्यान देना चाहिए.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने आगे कहा, 'राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नियमित रूप से प्रति 10 लाख जनसंख्या पर सक्रिय मामलों की अधिक संख्या वाले जिलों की निगरानी करनी चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे का अनुमान लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण संकेतक है, ताकि इस संबंध में शीघ्र और त्वरित कार्रवाई की जा सके.'
उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों को कोरोना के हालातों और जिलों में अस्पतालों में बेडों के खाली होने की संख्या पर बारीकी से नजर रखनी चाहिए. साथ ही हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास ख्याल रखना चाहिए. जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट ज्यादा हो और अस्पतालों में बेड खाली न हों, वहां प्रतिबंध लागू रहने चाहिए.
कोरोना काल में MIS-C से बच्चों की असली जंग, दूसरी लहर में इस बीमारी के चलते ICU में गए कई मासूम
गृह सचिव अजय भल्ला का यह पत्र ऐसे समय में आया है, जब राज्य कोविड संबंधी प्रतिबंध व कोरोना कर्फ्यू में लगातार ढील देते हुए आर्थिक गतिविधियों को शुरू कर रहे हैं. कई विशेषज्ञों ने कोरोना की तीसरी लहर की भी भविष्यवाणी की है. कोरोना मामलों की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 37,566 नए केस सामने आए और 907 मरीजों की मौत हुई है. इस दौरान 35 लाख से ज्यादा लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी गई.
VIDEO: तीसरी लहर के अंदेशों के बीच कोरोना संक्रमित बच्चों को रेमडेसिविर नहीं देने की सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं