विज्ञापन
This Article is From Jul 04, 2017

आधार कार्ड अनिवार्य करने के लिए अब केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी

केंद्र सरकार ने कहा था कि जिनके पास आधार नही है वो दस में से किसी भी दूसरे पहचान पत्र को दिखाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है. जैसे राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि.

आधार कार्ड अनिवार्य करने के लिए अब केन्द्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी
प्रतीकात्मक फोटो
नई दिल्ली: जन कल्याणकारी योजनाओं में आधार को अनिवार्य बनाने को लेकर केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में जवाब दाखिल करेगी. केंद्र सरकार ने इससे पहले सुनवाई के दौरान कहा था कि जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभ 30 सितंबर तक उन्हें भी मिलेगा जिनके पास आधार कार्ड नही है.

केंद्र सरकार ने कहा था कि जिनके पास आधार नही है वो दस में से किसी भी दूसरे पहचान पत्र को दिखाकर जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले सकते है. जैसे राशन कार्ड, वोटर कार्ड आदि.

दरअसल शांता सिन्हा द्वारा दायर याचिका में कहा गया है कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य बनाने से रोकने के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएं. याचिका में कहा गया है कि कि कल्याणकारी योजनाओं के लिए आधार कार्ड को जोड़ने के लिए सरकार ने तीस जून की डेडलाइन तय कर रखी है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Adhar Card, Aadhar Card Mandatory, Supreme Court, ID Card, Central Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com