बीजेपी प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) की पैगंबर मुहम्मद (Prophet Muhammad) पर की गई टिप्पणी को लेकर झारखंड (Jharkhand) के रांची में जुमे की नमाज के बाद हिंसा भड़क उठी थी. शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दो लोगों की मौत हो गई वहीं कई लोग घायल हो गए थे. अब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने झारखंड के राज्यपाल से रांची हिंसा मामले में रिपोर्ट मांगी है. राज्यपाल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक नीरज सिन्हा को घटना के सभी पहलू के बारे में विस्तार से रिपोर्ट देने के लिए कहा है.
रांची में शुक्रवार को हुई हिंसा के बाद स्थिति धीरे धीरे सामान्य हो रही है. अब तक इस 25 प्राथमिकी दर्ज हुई हैं, जिसमें 29 लोगों को नामज़द किया गया है. वहीं बारह हज़ार से अधिक अज्ञात लोग के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ़्तार किया है और कई लोगों से फ़ुटेज के आधार पर पूछताछ जारी है. धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा शहर के छह थाना क्षेत्रों से हटा ली गई है. जबकि छह थाना के अंतर्गत इलाक़ों में अभी भी ये प्रभावित रहेगा.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ये भी पढ़ें: “यूपी CM चीफ जस्टिस हो गए”; बुलडोजर कार्रवाई पर भड़के AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी
शहर के मेन रोड में आज दोपहर एक बजे से पांच बजे तक चार घंटा सारी दुकाने खुली रहेगी . जो 25 प्राथमिकी शहर के अलग अलग 5 थानों में दर्ज हुई. उसमें पुलिस ने छह , सीओ ने दो और आम लोगों ने 17 एफ़आईआर दर्ज कराई है. रांची में प्रदर्शनकारी पैगंबर मुहम्मद पर विवादित टिप्पणी के लिए नूपुर शर्मा और बीजेपी से निष्कासित नेता नवीन जिंदल की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. उस वक्त अचानक से प्रदर्शन हिंसक हो उठा.
VIDEO: प्रयागराज हिंसा के आरोपी की बेटी ने घर तोड़े जाने पर कहा, 'अचानक हमारा घर अवैध कैसे हो गया?' | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं