पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर की गई विवादित टिप्पणी के विरोध में बीते शुक्रवार को देश में कई जगह उग्र विरोध प्रदर्शन हुए. अब यूपी सरकार आरोपियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई करती नजर आ रही है. प्रयागराज (Prayagraj) में हिंसा के आरोपी माने जा रहे मोहम्मद जावेद उर्फ़ जावेद पम्प (Javed Pump) के मकान पर बुलडोजर चलाया गया. इस पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी(Asaduddin Owaisi) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है.
गुजरात में असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि 'यूपी के सीएम, अब उत्तर प्रदेश के चीफ जस्टिस बन चुके हैं. वो अब फैसला करेंगे कि किसका घर तोड़ना है.' ओवैसी ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में कोर्ट और अदालतों में ताला लगा देना चाहिए और जजों को कह देना चाहिए कि वो कोर्ट ना जाएं, क्योंकि अब अदालत की कोई जरूरत नहीं है. क्योंकि ये फैसला तो सीएम योगी करेंगे कि आखिरकार मुलजिम कौन है?.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
प्रयागराज हिंसा मामले में वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया के प्रदेश महासचिव जावेद अहमद अका जावेद पंप को गिरफ्तार किया गया था. पुलिस ने दावा किया है कि जावेद के घर से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं. रविवार को प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है. अवैध निर्माण करने के आरोप में जावेद को घर को तोड़ दिया गया है. कार्रवाई से पहले जावेद के घर के बाहर पीडीएस की ओर से नोटिस चिपकाया गया था.
ये भी पढ़ें: एमएसपी कानून नहीं बना तो किसानों की सरकार से बहुत भयानक लड़ाई होगी: बोले मेघालय के राज्यपाल
जावेद अहमद के घर बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई का मामला अब गरमा गया है. वकीलों के एक समूह ने इसको लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को पत्र लिखा है. पत्र में वकीलों की तरफ से कहा गया है कि जिस घर को तोड़ा गया है उसका मालिक आरोपी जावेद नहीं था. घर जावेद की पत्नी के नाम है. घर को ध्वस्त करना कानून के खिलाफ है. आरोपी की पत्नी को अवैध निर्माण की कोई पूर्व सूचना नहीं दी गयी थी.
VIDEO: प्रयागराज हिंसा के आरोपी की बेटी ने घर तोड़े जाने पर कहा, 'अचानक हमारा घर अवैध कैसे हो गया?' | पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं