विज्ञापन

15+ गोलियां दागी और फिर हो गए फरार... नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का CCTV फुटेज

मामला 3 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे का है. 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार जिम से वापस लौट रहे थे. तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी.

15+ गोलियां दागी और फिर हो गए फरार... नरेला प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का CCTV फुटेज
नरेला हत्याकांड का सीसीटीवी
NDTV

राजधानी दिल्ली के नरेला में 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार की हत्या ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. इस वारदात का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी के हाथ में बंदूक दिखाई दे रही है और वह बाइक पर बैठकर फरार होता नजर आ रहा है.

वारदात को 48 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं. आरोपियों की तलाश के लिए चार टीमें बनाई गई हैं जो सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही हैं.

मामले में सामने आए सीसीटीवी फुटेज में आरोपी गोली चलाते हुए तो दिखाई नहीं दे रहे हैं, लेकिन वारदात के बाद भागते हुए जरूर नजर आ रहे हैं. इनमें से एक शख्स के हाथ में बंदूक भी दिखाई दे रही है.

जानकारी के मुताबिक, मामला 3 सितंबर की सुबह करीब 6:50 बजे का है. 42 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर प्रमोद कुमार जिम से वापस लौट रहे थे. तभी दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी. गोली लगने से प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस जांच के दौरान मौके से 15 खाली कारतूस बरामद किए गए हैं. इस हत्याकांड के बाद से प्रमोद कुमार के परिवार वाले आक्रोशित हैं. उन्होंने सड़क जाम कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1), 351(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली के नरेला में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

प्रॉपर्टी डीलर को मिल रहे थे मोटी रंगदारी के कॉल्स

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,प्रमोद को पिछले कुछ दिनों से रंगदारी के कॉल्स आ रहे थे. उनसे मोटी रकम मांगी जा रही थी. रकम न दने पर उनको जान से मारने की धमकी भी दी जा रही थी. इन धमकियों के बाद से वह अपने किसी दोस्त की बुलेटप्रूफ गाड़ी में आने-जाने लगे थे. लेकिन हमलावर उनकी हर एक गतिविधि पर नजर रखे हुए थे. जिम जाते समय ही उनको निशाना बनाया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Narela, Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com